NEET Exam 2026: नीट परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट, रक्षा मंत्री राजनाथ के आवास पर हुई हाई-लेवल बैठक
NEET UG Re Exam: नीट पेपर लीक मामले को देखते हुए सरकार अब सख्त नजर आ रही है। आगामी 21 जून को होने वाली परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर रक्षा मंत्री के आवास पर करीब 40 मिनट हाई-लेवल बैठक हुई।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
राजनाथ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
NEET UG Re Exam Meeting: नीट पेपर लीक मामले को देखते हुए सरकार अब सख्त नजर आ रही है। आगामी 21 जून को होने वाली परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर रक्षा मंत्री के आवास पर करीब 40 मिनट हाई-लेवल बैठक हुई। आगामी 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा में अब किसी भी तरह की चूक ना हो इसके लिए केंद्र सरकार अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।
गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नीट-यूजी की री-एग्जाम को लेकर हाई-लेवल बैठक हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, NTA के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षा मंत्रालय और पीएमओ के भी कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच परीक्षा व्यवस्था को लेकर अलग से लंबी बातचीत भी हुई।
पीएमओ पूरी प्रक्रिया की कर रहा निगरानी
सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद NEET री-एग्जाम की पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। पेपर सेटिंग व प्रिंटिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक हर चरण पर सरकार की पैनी नजर है ताकि किसी भी तरह की कोई चुक ना हो। सरकार इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रही है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो, क्योंकि नीट की परीक्षा में देशभर के करीब 22 से 23 लाख छात्र शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
NEET UG 2026 OMR Sheet Out: NTA ने जारी की री-एग्जाम की ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स, 15 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
पिछली गड़बड़ियों से सरकार ने लिया सबक
ज्ञात हो कि 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक की बात सामने आने पर परीक्षा रद्द कर दिया गया था। इस मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किए थे, जिसके बाद सरकार पर भी सवाल उठे थे। और प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर ही परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया था। अब री-एग्जाम के दौरान सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।
यह भी पढ़े- मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रहे थे, साहित्य जगत में शोक
शिक्षा मंत्री ने पहले भी की थी हाई-लेवल मीटिंग
इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर एक हाई-लेवल समीक्षा मीटिंग की थी। इस बैठक में एनटीए के डायरेक्टर जनरल समेत कई अधिकारी शामिल थे। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, छात्रों की सुविधाओं और पेपर की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई थी।
छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा
21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों ने सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है, जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
