जंतर-मंतर पर अपशब्द बोलने वाली लड़की को गोद लेंगे PM मोदी? माफी के बाद भी पुलिस कर रही परेशान, देखें VIDEO
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां ने पीएम का आभार जताया। मां ने बेटी को गोद लेने, एफआईआर रद्द करने और युवाओं के लिए इंस्टाग्राम बैन करने की मांग की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
जंतर-मंतर पर अपशब्द बोलने वाली लड़की और PM मोदी(Image- Social Media)
Jantar Mantar Protest Viral Video Girl Mother: जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द बोलने वाली लड़की की मां का वीडियो सामने आया है। लड़की की मां ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए बच्चों को माफ कर दिया है। लड़की की मां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माफी से मेरी बेटी को जीवनदान मिला है। महिला ने बताया कि आज मेरी बेटी का बर्थडे है और उसको एक तरह से नया जन्म मिला है।
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा कि आप देश के गांव-गांव को गोद ले रहे हैं। आप इस बच्ची को भी गोद ले लीजिए। इस बच्ची को भी परिवार का प्यार मिले। महिला ने कहा कि हमसे गलती हुई है और माफी भी मांग रहे हैं। आखिर हम कैसे बताएं कि हमें सच में अपनी गलती का अहसास है।
आप इस बच्ची को गोद ले लो
महिला ने यह भी कहा कि मेरी बेटी की नाबालिग है, लेकिन उसकी गलत उम्र लिखकर केस दर्ज किया गया है। महिला ने अपने बयान में कहा, “मैंने अपनी बेटी के शब्दों को सुना था। इस पर लोगों ने कहा था कि ऐसे मां-बाप को डूब मरना चाहिए।” महिला ने कहा कि छोटे बच्चों का फायदा उठाया गया था और लोग सोचते हैं कि बच्चों से कुछ भी बुलवा लिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी अपील है कि वो इंस्टाग्राम को बैन करें। पीएम मोदी ने बेटी को जीवनदान दिया है। महिला ने पीएम से अपील करते हुए कहा कि मैं कहती हूं कि आप इस बच्ची को गोद ले लो।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन, भारत के इस सरकारी अस्पताल ने रचा इतिहास
नीट पेपर लीक प्रदर्शन पर पीएम मोदी के बयान के बाद सियासत तेज, अभिजीत दीपके ने एफआईआर वापसी पर उठाए सवाल
राष्ट्रपति मुर्मु ने दिखाई पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी, NCC साइक्लोथॉन और फिट इंडिया अभियान की भी हुई शुरुआत
FIR पर भी उठाया सवाल
इसके अलावा यह महिला ने आरोप भी लगाया कि पुलिस अब भी उनके घर पर आ रही है। साथ ही कुछ अन्य लोग भी धमकियां भी दे रहे हैं। महिला ने कहा कि हमारे घर पर पुलिस आ रही है। महिलाी ने कहा कि गाड़ियां भर-भरकर लोग आ रहे हैं। आखिर हम किस तरह से माफी मांगें। महिला ने कहा कि हम कैसे समझाएं कि हमें अपनी गलती का अहसास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मांग है कि इस बच्ची के खिलाफ गलत उम्र लिखकर एफआईआर दर्ज की गई है और कृपया उस एफआईआर को खारिज किया जाए। अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जब पीएम ने ही माफी दे दी है तो फिर अन्य लोग परिवार को क्यों परेशान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कल सबकी माफी मंजूर की आज के वीडियो में खुद माफी मांगें पीएम मोदी, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप
इंस्टाग्राम बैन कर दिया जाए
लड़की की मां ने आगे कहा कि मैं इंस्टाग्राम नहीं चलाती हूं और मैंने जब पहली बार सुना तो दुख हुआ। उन्होंने कहा कि देश के बहुत सारे बच्चे ही इस अवस्था में आ चुके हैं कि गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं। महिला ने कहा कि मेरी मांग है कि 10 से 20 साल की आयु के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम बैन कर दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इन बच्चों को पता नहीं है कि किसी से कैसे बात करनी है और इन लोगों का इस्तेमाल हो जाता है और कोई भी कुछ भी बोल देता है।
