- Hindi News »
- India »
- Nearly 50 Increase In Child Marriage Cases Last Year Ncrb
पिछले साल बाल विवाह के मामलों में करीब 50 प्रतिशत इजाफा: एनसीआरबी
- Written By: रवि शुक्ला

File Pic
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हालिया आंकड़ों के अनुसार 2020 में बाल विवाह के मामलों में उसके पिछले साल की तुलना में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका आशय सिर्फ यह नहीं कि ऐसे मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, बल्कि यह भी है कि ऐसे मामलों के सामने आने की दर बढ़ी है।
एनसीआरबी के 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कुल 785 मामले दर्ज किए गए। कर्नाटक में सबसे अधिक 184 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद असम में 138, पश्चिम बंगाल में 98, तमिलनाडु में 77 और तेलंगाना में 62 मामले दर्ज किए गए। इस अधिनियम के तहत 2019 में 523 मामले जबकि 2018 में 501 मामले दर्ज किए गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत 2017 में 395, 2016 में 326 और 2015 में 293 मामले दर्ज किए गए थे।
भारतीय कानून के मुताबिक, 18 वर्ष से कम उम्र की युवती या 21 वर्ष से कम उम्र के पुरुष की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है विशेषज्ञों का कहना है कि बाल विवाह के मामलों में क्रमिक वृद्धि से जरूरी नहीं कि ऐसे मामलों में उछाल आया है, लेकिन यह भी हो सकता है कि ऐसे मामलों की खबरें अब कहीं ज्यादा सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुधर जा, कल सीने में होगी…वर्सोवा में बड़े बिल्डर को मिली खौफनाक धमकी, ‘छोटा शकील’ ने भेजे कारतूस, मचा बवाल
भंडारा स्कूल कांड: दोस्त की बेटी से लेकर सहकर्मी की बच्ची तक, इस शिक्षक की करतूतों की लिस्ट देख कांप जाएगी रूह
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: लोखंडी पुल इलाके में ड्रग्स पर छापा, विदेशी हाइड्रो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Mumbai News: BKC के भारत डायमंड बोर्स में रची गई बड़ी साजिश, नामी हीरा कंपनी के डायरेक्टर पर FIR दर्ज
मानव तस्करी रोकने के लिये काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘संजोग’ के संस्थापक सदस्य रूप सेन ने कहा कि यह आंकड़े बढ़ने के कई कारक हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “यह ज्यादा मामलों और बढ़ी हुई रिपोर्टिंग दोनों का मिश्रण है। किशोर लड़कियों के प्यार में पड़ने और भाग जाने और शादी करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जो बाल विवाह की संख्या में वृद्धि में भी योगदान देती है।”
सेन ने कहा, “जमीनी स्तर के कई संगठनों का कहना है कि बाल विवाह और उनकी वजह से होने वाले विवाह में अंतर किया जाना जरूरी है। दोनों बिलकुल अलग घटनाएं हैं। लड़का या लड़की के भाग जाने के कई मामलों में पॉक्सो लगा दिया जाता है।” कलकत्ता उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कौशिक गुप्ता कहते हैं कि सरकारी विभाग, जिलाधिकारियों, स्थानीय पंचायत पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरूक हो गए हैं, जिससे इस तरह के मामले ज्यादा सामने आए हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि बाल विवाह में क्रमिक वृद्धि हुई है, मुझे लगता है कि रिपोर्टिंग में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकारी विभाग, जिलाधिकारी, स्थानीय पंचायत जागरूक हो गए हैं, इसलिए ऐसे मामले दर्ज होने में वृद्धि हुई है। वे भी मामलों को रोककर अपनी दक्षता दिखाना चाहते हैं और दिन के अंत में यह कहना चाहते हैं कि इतने बाल विवाह को रोका गया है।”(एजेंसी)
Nearly 50 increase in child marriage cases last year ncrb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई दहलाने की साजिश! विधानभवन, BSE और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शहर में हाई अलर्ट जारी
Mar 12, 2026 | 02:18 PMईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हुए घायल, तेहरान हमले के बाद सुरक्षित बंकर में होने की पुष्टि
Mar 12, 2026 | 02:14 PM25 नहीं 45 दिनों में मिल रहे हैं LPG सिलेंडर, वितरकों पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन झाड़ रहा पल्ला
Mar 12, 2026 | 02:11 PMVideo: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PMमुंबई में जन्म प्रमाणपत्र घोटाले पर बड़ी कार्रवाई; मेयर का आदेश- अब हर महीने होगी सख्त स्क्रूटनी और पुलिस जांच
Mar 12, 2026 | 02:07 PMNMC Transport Budget: आपली बस का स्टीयरिंग संभालेंगी महिला ड्राइवर, बजट में बड़ी घोषणा की तैयारी!
Mar 12, 2026 | 02:04 PMबच्चों की WhatsApp चैट अब माता-पिता की निगरानी में, 13 साल से कम वाले यूजर्स के लिए आया नया फीचर
Mar 12, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM














