Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NDA गठबंधन की राज्यसभा में आसान होगी बहुमत की राह, चुनाव से पहले निर्विरोध चुने गए 9 सदस्य

राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की संख्या 96 हो गई। वहीं NDA के सदस्यों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। एनडीए गठबंधन को 6 मनोनित और 1 स्वतंत्र सदस्या का भी समर्थन मिला हुआ है। राज्य सभा मं कुल 245 सीटें हैं। जिसमें से 8 सीटें खाली है। इनमें से 4 जम्मू-कश्मीर और 4 मनोनीत सदस्यों के लिए रखी है।

  • By शानू शर्मा
Updated On: Aug 29, 2024 | 12:42 PM

राज्य सभा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: एनडीए गठबंधन राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े के काफी नजदीक पहुंच गई है। 9 राज्यों के 12 सीटों पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव से पहले ही सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। जिसमें से बिहार के उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन भी शामिल है। वहीं असम की दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन हो गया।

इसी के साथ राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की संख्या 96 हो गई। वहीं NDA के सदस्यों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। एनडीए गठबंधन को 6 मनोनीत और 1 स्वतंत्र सदस्य का भी समर्थन मिला हुआ है। राज्य सभा में कुल 245 सीटें हैं। जिसमें से 8 सीटें खाली है। इनमें से 4 जम्मू-कश्मीर और 4 मनोनीत सदस्यों के लिए रखी है। फिलहाल राज्यसभा में कुल 237 सदस्य है। जिसकी वजह से बहुमत का आंकड़ा 119 है। कांग्रेस के एक उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

यह भी पढ़ें– BJP की तीसरी लिस्ट जारी, फर्स्ट और थर्ड फेज के उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

‘आरोप लगाओ और भाग जाओ’ की राजनीति बंद करे कांग्रेस, विपक्ष पर क्यों भड़क उठे शिवराज सिंह चौहान?

प्रियंका गांधी यूपी जैसा असम का हाल तो नहीं करेंगी? आंकड़ों से समझें

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव,‘मिशन बेस्ट बचाओ’ घोषणा-पत्र जारी

बता दें कि लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद बिहार के मीसा भारती और विवेक ठाकुर की राज्यसभा सीटें खाली पड़ी थी। जिसके लिए नामांकन दाखिल किया गया था। आरजेडी नेता मीसा भारती का कार्यकाल जुलाई 2028 तक और विवेक ठाकुर का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था। अब उनके स्थान पर उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा को इस समय तक की जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

नामांकन भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी। वहीं 27 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता था। हालांकि इससे पहले एनडीए गठबंधन के 9 उम्मदवारों को निर्विरोध जीत मिल गई।

बता दें कि एनडीए गठबंधन काफी समय से राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े को छूने की कोशिश में लगा था, जिससे की किसी भी विधेयक को पारित कराना आसान हो। इस बार एनडीए गठबंधन बहुमत के आंकड़े के काफी नजदीक पहुंच गया है। ऐसे में अगर एनडीए गठबंधन इस आंकड़े को पार कर लेती है तो राज्सभा से बिल को पास कराना आसान होगा।

Nda alliances path will be easy in rajya sabha 9 members elected unopposed before the election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 08:19 PM

Topics:  

  • Congress
  • NDA Candidate
  • Rajya Sabha

सम्बंधित ख़बरें

1

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

2

‘आरोप लगाओ और भाग जाओ’ की राजनीति बंद करे कांग्रेस, विपक्ष पर क्यों भड़क उठे शिवराज सिंह चौहान?

3

प्रियंका गांधी यूपी जैसा असम का हाल तो नहीं करेंगी? आंकड़ों से समझें

4

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव,‘मिशन बेस्ट बचाओ’ घोषणा-पत्र जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.