टैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद…सदन बाधित होने पर विपक्ष पर भड़कीं सायोनी घोष, की बड़ी अपील
NCPI MP Saayoni Ghosh News: संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित होने पर NCPI सांसद सायोनी घोष ने जताई चिंता है। विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने सदन सुचारू रूप से चलाने की अपील की है।
- Written By: अमन मौर्या
सायोनी घोष (सोर्स- सोशल मीडिया)
Parliament Monsoon Session 2026: संसद में इस समय मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के शुरुआत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज और राम मंदिर के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला। इस बीच ज्यादातर समय संसद की कार्यवाही स्थगित रही।
इस पर एनसीपीआई सांसद और ममता बनर्जी की करीबी रहीं सायोनी घोष का बयान सामने आया है। घोष ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि संसद सत्र सही से चल नहीं रहा। कार्यवाही में रोज रुकावट आ रही है। इससे टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद हो रहा।
सायोनी घोष ने जताई चिंता
मानसून सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही में रुकावटों पर NCPI सांसद सायोनी घोष ने कहा कि सत्र ठीक से नहीं चल पा रहा है। हर दिन सदन की कार्यवाही में बाधा डाली जा रही है और टैक्स देने वालों का पैसा बर्बाद हो रहा है। हम अपने चुनाव क्षेत्र के मुद्दों को न तो ‘प्रश्न काल’ में और न ही ‘शून्य काल’ में उठा पा रहे हैं। यह बहुत दुखद है, खासकर इसलिए क्योंकि हमारे चुनाव क्षेत्रों के लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं कि हम उनकी चिंताओं को उठाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रम्प को खुश करने के लिए E20 थोप रहे मोदी…केजरीवाल का बड़ा आरोप, लोगों से पेट्रोल गाड़ियां न खरीदने की अपील
संसद में साधु बनकर की चोरी…राम मंदिर पर ड्रामा करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली से लखनऊ तक FIR दर्ज!
पहले रोम-रोम, अब राम-राम… राहुल गांधी की किस हरकत पर भड़के पूनावाला, पूछा- मौलवी का वेश धरने की हिम्मत है?
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
VIDEO | Delhi: On disruptions in the parliamentary proceedings during the monsoon session, NCPI MP Saayoni Ghosh says, “The session is not functioning. The House is being disrupted every single day, and taxpayers’ money is being wasted. We are unable to raise our constituency’s… pic.twitter.com/8HAjixIGGl — Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2026
सायोनी ने सांसदों से की अपील
सायोनी घोष ने सत्ता पक्ष और विपक्ष से बड़ी अपील की है। घोष ने कहा कि मेरी बस यही गुजारिश है कि सदन को चलने दिया जाए। बाहर आप जो चाहें करें, लेकिन सदन के अंदर संसद को सुचारू रूप से चलाना सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है।
संसद में NDA के समर्थन में हैं सायोनी घोष
इसके पहले लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के दौरान NCPI सांसद सायोनी घोष ने सरकार का समर्थन करते हुए कहा था कि हमें इस पर चर्चा करनी है और हम शुरू से ही चर्चा करना चाहते थे।
ये भी पढे़ं- अयोध्या में मिला बम बनाने के तरीके वाला पर्चा, तीन मेडिकल छात्र हिरासत में; खुफिया एजेंसियां अलर्ट
घोष ने कहा कि विपक्ष चर्चा करने से इनकार कर रहा था मगर हम उम्मीद करते हैं कि वे इसमें सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी और सरकार ने जो कदम उठाए हैं जिस तरह छात्रों की आवाज सुनी गई तो मुझे लगता है कि यह स्वागत योग्य कदम है। मैं चाहूंगी कि एक अच्छी चर्चा हो।
