- Hindi News »
- India »
- Ncb Recovered 15 Thousand Lsd Drugs Spread Through Poland Netherlands Usa In Various States
NCB ने 15 हजार LSD ड्रग्स किए बरामद, 2 दशक की सबसे बड़ी जब्ती, इन देशों से है भारत में सप्लाई
- Written By: साक्षी सिंह

Pic Source: ANI
नई दिल्ली: एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक पैन-इंडिया डार्क नेट ड्रग तस्करी कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। यह मामला ड्रग कार्टेल के पैन इंडिया नेटवर्क से जुड़ी है, जहां आरोपी डार्कनेट के जरिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रहे थे। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पिछले 2 दशकों में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती
NCB उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, हमने दो मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और 15,000 एलएसडी ड्रग की जब्ती की है, जो व्यावसायिक मात्रा का 2.5 गुना है। इसकी व्यावसायिक मात्रा .1 ग्राम है। यह एक सिंथेटिक दवा है और बहुत खतरनाक है। यह पिछले 2 दशकों में सबसे बड़ी जब्ती है।
पोलैंड, नेदरलैंड और USA जैसे देशों से मंगाकर भारत में सप्लाई
NCB उप महानिदेशक ने बताया कि यह व्यवासायिक मात्रा में LSD बेचने का एक बड़ा नेटवर्क था जो पोलैंड, नेदरलैंड और USA जैसे देशों से मंगाकर भारत में इसकी सप्लाई करता था। ये सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों से जुड़ते थे और UPI के माध्यम से पैसे लेते थे। 15,000 ब्लॉट्स लगभग 2.5 हज़ार गुना व्यवसायिक मात्रा पकड़ी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश से चल रहा था ‘आतंकी खेल’, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा लश्कर आतंकी, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश
1,100 ईमेल और हड़कंप! दिल्ली हाई कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मैसूर से गिरफ्तार
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
EMI के नाम पर वसूली और मारपीट! दिल्ली पुलिस ने बेनकाब किया फर्जी रिकवरी एजेंटों का गिरोह, कैसे हुआ खुलासा?
देश के कई राज्यों में फैला है तार
ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि ये एक बड़ा नेटवर्क था जिसके तार पोलैंड, नीदरलैंड, USA से होते हुए भारत के विभिन्न राज्य जैसे दिल्ली-NCR, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश आदि में फैले हुए थे। इसमें अधिकतर लोग शिक्षित युवक हैं और उपभोक्ता युवा वर्ग के छात्र हैं।
LSD ड्रग्स क्या है
एलएसडी को अमीरों का नशा कहा जाता है। एलएसडी ड्रग्स का पूरा नाम लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलामाइड ड्रग्स है। इसके एक स्टैम्प यानी डाक टिकट जितना साइज की कीमत 4-5 हजार रुपये तक होती है। LSD ड्रग्स का नशा करने वाले लोग इसे स्वर्ग का टिकट भी कहते हैं। पार्टीखोर यंगस्टर्स का यह सबसे पसंदीदा नशा माना जाता है। भारत में एलएसडी लिक्विड और पेपर दोनों फॉर्म में मिलती है। अमेरिका, ग्रीस, नीदरलैंड, जर्मनी जैसे देशों से तस्करी के जरिये इस नशे को इंडिया में लाया जाता है।
Ncb recovered 15 thousand lsd drugs spread through poland netherlands usa in various states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कब शुरू हो रहा है वैशाख का महीना? जानिए सही तारीख़ और इस महीने क्या करें, क्या नहीं
Mar 31, 2026 | 02:46 PMमुंबई की हवा बेहतरीन! केविन पीटरसन के बयान से सोशल मीडिया में घमासान
Mar 31, 2026 | 02:34 PMअब नहीं भागना पड़ेगा ब्लड बैंक, मोबाइल पर चेक करें खून का स्टॉक, जान बचाने वाला नया तरीका
Mar 31, 2026 | 02:32 PMसोलापुर नगर निगम के बजट सत्र में हंगामा, शिवसेना के अमोल शिंदे और BJP पार्षद के बीच तीखी बहस
Mar 31, 2026 | 02:27 PMPoonam Pandey Viral photos: पूनम पांडे की बेबी बंप की तस्वीरों ने मचाया हड़कंप, बोलीं- मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं
Mar 31, 2026 | 02:25 PM‘खेल को मुमकिन बनाने वालों…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अनसंग हीरो की तारीफ में पढ़े कसीदे
Mar 31, 2026 | 02:15 PMहनुमान जी की पूजा में महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, वरना निष्फल जाएगी पूजा
Mar 31, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM














