पंजाब में आप के क्लीन स्वीप पर सिद्धू ने दी बधाई, कहा- जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ
वहीं इससे पहले आप नेता राघव चड्ढा ने (Raghav Chadda) ने कहा है कि, पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया है।
- Written By: आसिफ सईद
File Photo
नई दिल्ली: पंजाब चुनाव के नतीजों (Punjab Election Result 2022) में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन का उभरी है। 117 सीटों में से आप अब सबसे अधिक 91 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब में आप के प्रदर्शन के बाद पंजाब कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार करली है।
पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए आप को बधाई दी है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेत के बीच आप को बधाई दी। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जनता की आवाज भगवान की आवाज है…. पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ…. आप को बधाई!!!’
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बहुमत को इंक़लाब बताते हुए कहा है कि, इस इंकलाब के लिए राज्य के लोगों को बधाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।” उन्होंने पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक तस्वीर भी साझा की।
सम्बंधित ख़बरें
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Punjab 95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
वहीं इससे पहले आप नेता राघव चड्ढा ने (Raghav Chadda) ने कहा है कि, पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है।आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है। उन्होंने कहा, बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है।
