नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली HC ने राहुल-सोनिया को भेजा नोटिस, ED की अपील पर मांगा जवाब
Delhi High Court on National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने राहुल और सेनिया गांधी को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने ED की अपील पर नेशनल हेराल्ड केस में दोनों से जवाब मांगा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी, सोनिया गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। ईडी ने अपनी अपील में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुुनौती दी है, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत को खारिज कर दिया था। इस मामले जस्टिस रविंदर दुदेजा की बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट ने राहुल और सेनिया गांधी को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने ED की अपील पर दोनों से जवाब मांगा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल की गई अर्जी पर यह नोटिस जारी किया गया है, जिसमें एजेंसी ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके तहत मनी लॉन्ड्रिंग केस को खारिज कर दिया गया था।
अब मार्च में होगी अगली सुनवाई
ट्रायल कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि इस मामले की जांच पहले से ही दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है, इसलिए मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत केस को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इसी फैसले के खिलाफ ईडी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर सुनवाई करते हुए बेंच ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब मार्च 2026 में निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
क्या हैं गंभीर आरोप और मनी लॉन्ड्रिंग का गणित?
ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा सहित अन्य नेताओं ने मिलकर साजिश रची और मनी लॉन्ड्रिंग की। एजेंसी के अनुसार, यंग इंडियन नामक कंपनी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करीब दो हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कथित तौर पर धोखाधड़ी से कब्जा किया।
यह भी पढ़ें: ‘देश में दो नमूने, एक लखनऊ में दूसरा…’, CM योगी ने ‘बबुआ’ पर कसा तंज तो भड़क गई सपा, मचा हंगामा
ईडी का दावा है कि यंग इंडियन में गांधी परिवार की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इस कंपनी ने महज 90 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले एजेएल की भारी-भरकम संपत्तियों को अपने नाम कर लिया। जांच एजेंसी ने इस पूरे मामले में अपराध से अर्जित आय की राशि लगभग 988 करोड़ रुपये आंकी है। दिल्ली हाई कोर्ट अब ईडी की इस अर्जी पर अगले हफ्ते सुनवाई कर सकता है।
