-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Narendra Modi Ranked Number One Global Leader Approval Ratings See Full List
मोदी जैसा कोई नहीं! ग्लोबल लीडर रेटिंग में फिर किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Written By: अभिषेक सिंह
Morning Consult Global Leader Approval Rating: PM नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में एक बार फिर दुनिया भर के प्रमुख नेताओं की सूची में टॉप कर गए हैं। चलिए जानते हैं किस लीडर को कौन सा स्थान मिला है।

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में टॉप पर पीएम मोदी (फोटो- IANS व सोशल मीडिया)
Global Leader Approval Rating: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में एक बार फिर दुनिया भर के प्रमुख नेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। बिज़नेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह सर्वेक्षण 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच किया गया था। इसमें दुनिया भर के 20 से ज़्यादा देशों के नेताओं की लोकप्रियता का आकलन किया गया। तो आइए जानते हैं कि इस ताज़ा सर्वेक्षण में दुनिया के प्रमुख नेताओं को क्या स्थान मिला है।
अमित मालवीय ने किया पोस्ट
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस रिपोर्ट के आँकड़े साझा किए हैं। उन्होंने मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी रिपोर्ट को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, जिसके अनुसार पीएम मोदी शीर्ष पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 8वें नंबर पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Loved by over a billion Indians and respected by millions across the globe, PM Narendra Modi tops the Morning Consult Global Leader Approval Tracker once again — the highest-rated and most trusted leader worldwide. Strong leadership. Global respect. Bharat is in safe hands. 🙌 pic.twitter.com/eYbtiiyjmt — Amit Malviya (@amitmalviya) July 26, 2025
PM मोदी के आस-पास कोई नहीं
सबसे लोकप्रिय नेताओं की शीर्ष 5 सूची की बात करें तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग 59% अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिले 57% अनुमोदन रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं, कनाडा के मार्क कार्नी 56% अनुमोदन रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ 54% अनुमोदन रेटिंग के साथ पाँचवें स्थान पर हैं।
यहां देखें सभी नेताओं की लिस्ट
| क्रम | नेता (देश) | समर्थन (%) | कोई राय नहीं (%) | असमर्थन (%) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | नरेंद्र मोदी (भारत) | 75 | 7 | 18 |
| 2 | ली जे-म्यंग (दक्षिण कोरिया) | 59 | 13 | 29 |
| 3 | जेवियर मिली (अर्जेंटीना) | 57 | 6 | 37 |
| 4 | मार्क कार्नी (कनाडा) | 56 | 13 | 31 |
| 5 | एंथनी अल्बनीज़ (ऑस्ट्रेलिया) | 54 | 11 | 34 |
| 6 | क्लाउडिया शीनबौम (मेक्सिको) | 53 | 7 | 40 |
| 7 | कारिन केलर-सटर (स्विट्ज़रलैंड) | 48 | 24 | 28 |
| 8 | डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिका) | 44 | 6 | 50 |
| 9 | डोनाल्ड टस्क (पोलैंड) | 41 | 11 | 49 |
| 10 | जियोर्जिया मेलोनी (इटली) | 40 | 6 | 54 |
| 11 | सिरिल रामाफोसा (दक्षिण अफ्रीका) | 37 | 10 | 53 |
| 12 | बार्ट डी वेवर (बेल्जियम) | 36 | 14 | 50 |
| 13 | फ्रेडरिक मर्ज़ (जर्मनी) | 34 | 8 | 58 |
| 14 | क्रिस्टियन स्टॉकर (ऑस्ट्रिया) | 34 | 12 | 54 |
| 15 | जोनास गहर स्टोरे (नॉर्वे) | 33 | 6 | 61 |
| 16 | रेसेप तैय्यप एर्दोआन (तुर्की) | 33 | 7 | 60 |
| 17 | उल्फ क्रिस्टरसन (स्वीडन) | 33 | 9 | 58 |
| 18 | लूला दा सिल्वा (ब्राज़ील) | 32 | 7 | 60 |
| 19 | डिक शूफ़ (नीदरलैंड) | 32 | 18 | 50 |
| 20 | पेड्रो सांचेज़ (स्पेन) | 30 | 6 | 63 |
| 21 | कीयर स्टार्मर (यूके) | 26 | 10 | 63 |
| 22 | फुमियो किशिदा (जापान) | 20 | 5 | 74 |
| 23 | इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) | 18 | 8 | 74 |
| 24 | पेट्र फियाला (चेक गणराज्य) | 18 | 9 | 72 |
यह भी पढ़ें: मुशर्रफ की साजिश पर भारत ने फेरा पानी, 15 प्वाइंट्स में जानिए ‘कारगिल’ की कहानी
ताज़ा सूची में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 44% अनुमोदन रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर हैं। पोलैंड के डोनाल्ड टस्क नौवें और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी दसवें स्थान पर हैं। इसके अलावा, सबसे कम लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला शामिल हैं, जिन्हें केवल 18% लोगों का समर्थन प्राप्त है।
Narendra modi ranked number one global leader approval ratings see full list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Jul 02, 2026 | 07:03 AMबारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Jul 02, 2026 | 06:59 AMदिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
Jul 02, 2026 | 06:57 AMKark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jul 02, 2026 | 06:54 AMहोटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













