-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Narendra Modi Ram Temple In Ayodhya Raj Thackeray Praised Pm
‘नरेंद्र मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राममंदिर का निर्माण नहीं होता’, राज ठाकरे ने की PM की सराहना
- Written By: शुभम सोनडवले
राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होता।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फोटो सोर्स: ट्विटर @RajThackeray)
मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं होते तो उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भी अयोध्या में राममंदिर का निर्माण नहीं हो पाता।
राज ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मनसे नेताओं की एक सूची तैयार करेगी जिनसे ‘महायुति’ गठबंधन के नेता चुनावी समन्वय के लिए संपर्क कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इन प्रश्नों को टाल दिया कि क्या वह महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राकंपा के सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के पक्ष में रैलियों को संबोधित करेंगे।
राज ठाकरे ने आगामी लोकसभा चुनाव के वास्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने आज कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं अनुषंगी संगठनों के साथ बैठक की है और उन्हें महायुति समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मनसे नेताओं को उचित सम्मान मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Chembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं और राज्य में 19 अप्रैल एवं 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा।
राज ठाकरे ने कहा, “यदि नरेन्द्र मोदी (केंद्र की सत्ता में) नहीं होते तो उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भी राममंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। यह लंबित मुद्दा बना रहता।” नवंबर, 2019 में एक ऐतिहासिक फैसले में उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राममंदिर के निर्माण की कानूनी बाधा दूर कर दी थी। इस साल 22 जनवरी को राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ।
राज ठाकरे ने कहा कि राममंदिर के निर्माण का मामला 1992 से लंबित था जब बाबरी मस्जिद गिरायी गयी थी। भाजपा को मनसे के समर्थन पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, “कुछ ऐसी अच्छी बाते हैं, जिनकी सराहना करने की जरूरत है। एक तरफ, एक अक्षम (नेतृत्व) है और दूसरी तरफ, मजबूत नेतृत्व है। इसलिए हमने नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने के बारे में सोचा।”
मोदी के प्रति उनके समर्थन में ‘खामियां ढ़ूढ़ने’ को लेकर अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) पर पलटवार करते हुए मनसे प्रमुख ने कहा कि उनकी ‘आखों में पीलिया’ हो गया है। राज ठाकरे ने कहा कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने तथा राज्य में किलों की मरम्मत समेत महाराष्ट्र को लेकर उनकी कुछ मांगें हैं जिनके बारे में भाजपा को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि गुजरात मोदी को प्रिय है क्योंकि वह वहां से आते हैं, लेकिन उन्हें उसी तरह से अन्य राज्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। (एजेंसी)
Narendra modi ram temple in ayodhya raj thackeray praised pm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM










