- Hindi News »
- India »
- Nandini Brand Will Take Special Measures To Maintain The Purity Of Ghee
घी की शुद्धता बनाए रखने को नंदिनी ब्रांड करेगा खास उपाय, टैंकरों में लगेंगे GPS और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम
- Written By: रीना पंवार
तिरुपति मंदिर में सप्लाई किए जाने वाले घी की शुद्धता को बनाए रखने और मिलावट की संभावनाओं के पूरी तरह खत्म करने के लिए नंदिनी ब्रांड अब खास उपाय करेगा। इसके लिए ब्रांड की सप्लाई टैंकरों में GPS और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम लगाने की योजना है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम को लेकर इन दिनों बड़े विवाद का केंद्र बना हुआ है। राज्य की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के ऊपर संगीन आरोप लगाया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में प्रसाद में मिलने वाले लड्डू में जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल मिलाया जा रहा था। हालांकि, अब मंदिर प्रशासन ने इस पवित्र प्रसाद की पवित्रता को फिर से बहाल कर दिया है। इस बीच नंदिनी ब्रांड ने मंदिर में सप्लाई किए जाने वाले घी में मिलावट की संभावना को पूरी तरह खत्म करने के लिए खास उपाय करने की बात की है।
प्रसाद की पवित्रता को लेकर उठे विवाद के बीच TTD की जांच में यह बात सामने आई कि एआर डेयरी को यहां महज 320 रुपए किलो के भाव से घी सप्लाई का ठेका मिला था और नंदिनी घी का टेंडर रद्द किया गया था। बाद में बीते जुलाई में घी मे मिलावट पाई गई तो फिर से अब नंदिनी घी को 470 रुपए किलो के भाव से ठेका दिया गया है।
घी की शुद्धता बनाए रखने के लिए ‘नंदिनी’ के उपाय
तिरुपति मंदिर में सप्लाई किए जाने वाले घी में मिलावट की संभावना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए नंदिनी ब्रांड ने अब खास उपाय किये जाने की बात कही है। इसके लिए इस ब्रांड ने घी सप्लाई करने वाले टैंकरों में GPS और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम लगाने की योजना बनाई है, जिससे यात्रा के दौरान घी के साथ कोई छेड़छाड़ न की जा सके। यात्रा के दौरान नंदिनी का बेंगलुरु स्थित मुख्यालय GPS के जरिए टैंकरों की निगरानी करेगा। टैंकरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक भी केवल मुख्यालय से जारी ओटीपी से ही खुलेंगे। ब्रांड ने अपने के प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए ये कदम उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में हड़कंप: RSS मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति भवन को बम धमकी, 3 घंटे की जांच के बाद नहीं मिला विस्फोटक
राज्यसभा टिकट नहीं मिलने के बाद छगन भुजबल का दर्द छलका, बोले- कुछ लोग बिना संघर्ष के आगे बढ़ गए
ढोंगी बाबा अशोक खरात वीडियो मामला: साइबर पुलिस ने ब्लॉक किए 74 टेलीग्राम ग्रुप, विदेशों तक जुड़े हैं तार
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तें अटकीं, यवतमाल में लाभार्थियों संग उबाठा का झुनका-भाकर आंदोलन
डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए दक्षिण भारत का भरोसेमंद ब्रांड है नंदिनी
गौरतलब है कि दक्षिण भारत में डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए नंदिनी ब्रांड को काफी भरोसेमंद माना जाता है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम भी कई सालों से इसी ब्रांड का घी इस्तेमाल करता आ रहा है। इसके बावजूद साल 2020 में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने नंदिनी से घी लेना बंद कर दिया था क्योंकि एआर डेयरी को महज 320 रुपए किलो के भाव से घी सप्लाई का ठेका मिल गया था और नंदिनी घी का टेंडर रद्द कर दिया गया। हालांकि, बाद में बीते जुलाई में घी मे मिलावट पाई गई तो फिर से अब नंदिनी घी को 470 रुपए किलो के भाव से ठेका दिया गया है। फिलहाल तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम पर हुए जोरदार विवाद के बाद अब मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस पवित्र प्रसाद की पवित्रता फिर बहाल की जा चुकी है।
Nandini brand will take special measures to maintain the purity of ghee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में हड़कंप: RSS मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति भवन को बम धमकी, 3 घंटे की जांच के बाद नहीं मिला विस्फोटक
Jun 11, 2026 | 08:06 AMराज्यसभा टिकट नहीं मिलने के बाद छगन भुजबल का दर्द छलका, बोले- कुछ लोग बिना संघर्ष के आगे बढ़ गए
Jun 11, 2026 | 08:03 AMढोंगी बाबा अशोक खरात वीडियो मामला: साइबर पुलिस ने ब्लॉक किए 74 टेलीग्राम ग्रुप, विदेशों तक जुड़े हैं तार
Jun 11, 2026 | 07:59 AMप्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तें अटकीं, यवतमाल में लाभार्थियों संग उबाठा का झुनका-भाकर आंदोलन
Jun 11, 2026 | 07:54 AMदतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध
Jun 11, 2026 | 07:47 AMयवतमाल: विदर्भ के विद्यार्थियों को राहत, बॉम्बे HC की नागपुर खंडपीठ का फैसला; स्कूल अब 30 जून से शुरू होंगे
Jun 11, 2026 | 07:44 AMफीफा वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद, शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉरमेंस के साथ आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया
Jun 11, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM










