Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात

Yogi Adityanath Road Namaz Statement: सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सीएम योगी के बयान के बाद उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी ने उनका समर्थन किया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 19, 2026 | 08:48 AM

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mufti Shamoon Qasmi Supports CM Yogi: सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज न पढ़ने को लेकर दिए बयान के बाद देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून कासमी का बयान सामने आया है। उन्होंने सीएम योगी के बयान का समर्थन किया है।

मीडिया से बात करते हुए मुफ्ती शमून कासमी ने कहा, सीएम योगी ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। सीएम योगी एक संत हैं। एक संत न सिर्फ अपने धर्म को जानता है, बल्कि अन्य धर्मों का भी अध्ययन करता है। ऐसे में सीएम योगी का कहना कि रोड पर नमाज नहीं पढ़नी चाहिए, मैं पूर्णतः उनका समर्थन करता हूं।

शिफ्ट में पढ़ा जा सकता है नमाज

कासमी ने सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा, सार्वजनिक जगह और सरकारी संपत्ति पर नमाज नहीं पढ़ना चाहिए, क्योंकि यह वह जगह है जहां से आम जनमानस निकलता है। इन जगहों से एंबुलेंस निकल सकती है, जिसमें मरीज हो सकते हैं और देरी की वजह से उनकी जान जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त

बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी

प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO

सीएम योगी ने एक और अच्छी सलाह दी है कि अगर मस्जिद में जगह कम है और नमाजी ज्यादा हैं, तो शिफ्टों में नमाज पढ़ा जा सकता है। इस्लाम के जानकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। सार्वजनिक जगह और रोड के ऊपर नमाज नहीं होनी चाहिए।

सीएम ने दी थी हिदायत

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के अवसर पर सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने शिफ्ट में नमाज पढ़ने की भी सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।

नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए… प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे… pic.twitter.com/zDoz6YiqTZ — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 18, 2026

ये भी पढ़ें- UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी

‘अल्पसंख्यकों के लिए बनाईं अथॉरिटीज’

कासमी ने उत्तराखंड राज्य का उदाहरण देते हुए कहा, सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के अंदर कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं होती है। हमने लोगों तक जा-जाकर यह बताने का प्रयास भी किया है। यहां पर हम सीएम धामी का संदर्भ लेते हैं कि उन्होंने किस तरह से अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि धामी सरकार ने राज्य में अल्पसंख्यकों की शिक्षा के लिए कई अथॉरिटीज बनाईं है। इसमें मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, फारसी और जैन सभी के लिए एक ऐसा रास्ता उपलब्ध किया है जिससे कि उनके बच्चे आगे चलकर आईएएस और आईपीएस बन सकें।

Mufti shamoon qasmi supports cm yogi adityanath road namaz ban

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 08:48 AM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh News
  • Uttarakhand News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.