ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
Rishikesh Train Derailment: ऋषिकेश के योगनगरी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरकर खंभे से टकरा गई। गनीमत रही कि ट्रेन खाली थी, जिससे एक भीषण हादसा होने से बच गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, फोटो- सोशल मीडिया
Ujjaini Express Accident: बात सोमवार देर रात की है, जब ऋषिकेश का योगनगरी रेलवे स्टेशन आमतौर पर शांत था। उज्जैनी एक्सप्रेस को मंगलवार की सुबह अपनी अगली यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा था। स्टेशन से थोड़ी दूरी पर खांड गांव के पास मेंटेनेंस यार्ड में ट्रेन की शंटिंग की प्रक्रिया चल रही थी।
यह वह प्रक्रिया होती है जिसमें ट्रेन की सफाई, रखरखाव और उसकी दिशा बदलने के लिए उसे यार्ड की ओर ले जाया जाता है। अचानक, वह खाली ट्रेन अपनी गति पर नियंत्रण खो बैठी। इसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। एक डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
खंभे से टकराकर पिचक गया डिब्बा
ट्रेन की रफ्तार इतनी थी कि वह वॉशिंग लाइन के सबसे आखिरी छोर पर लगे ‘बफर स्टॉप’ को तोड़ते हुए आगे निकल गई। ट्रेन का एक कोच पास में ही खड़े बिजली के भारी-भरकम पिलर से इतनी जोर से टकराया कि कोच का एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। धमाका इतना तेज था कि पास के गांव वाले भी सहम गए। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रेन पूरी तरह खाली थी। कोच के भीतर कोई भी यात्री या कर्मचारी मौजूद नहीं था, वरना यह घटना एक बड़ी मानवीय त्रासदी में तब्दील हो सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश
चमोली में बारिश का कहर, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर गिरा मलबा, बोल्डर से थमा ट्रैफिक
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand | Morning visuals from the spot where three coaches of the Ujjaini Express derailed in the Khand village area near the Yog Nagari Rishikesh Railway Station yesterday night. No passengers were on board the train at the time of the accident. pic.twitter.com/TRjraIEi1G — ANI (@ANI) May 19, 2026
तकनीकी खराबी या लोको पायलट की बड़ी चूक
जैसे ही हादसे की खबर मिली, राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। जीआरपी की पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लोको पायलट जब मंगलवार की यात्रा के लिए पटरी बदल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें: चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
शुरुआती जांच में ब्रेक सिस्टम के फेल होने या किसी गंभीर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विभागीय गलियारों में यह चर्चा भी है कि यह लोको पायलट की लापरवाही का नतीजा हो सकता है।
मुख्य ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य
हादसे के बाद वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह दुर्घटना मुख्य लाइन पर नहीं बल्कि यार्ड के भीतर हुई है। अच्छी खबर यह है कि योगनगरी-रायवाला मुख्य मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के आवागमन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। रेलवे की तकनीकी टीम ने क्रेन की मदद से बेपटरी हुए तीन डिब्बों को वापस ट्रैक पर लाने का काम युद्धस्तर पर किया।
