- Hindi News »
- India »
- Mp Fire In Gwaliors Kamala Raja Hospital More Than 190 Patients Rescued So Far
MP : ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में लगी आग, अब तक 190 से अधिक मरीजों का रेस्क्यू
ग्वालियर शहर स्थित एक सरकारी कमला राजा अस्पताल में जहां बीते शनिवार रात आग लग गई, जिसके बाद अब तक 190 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया।
- Written By: राहुल गोस्वामी

ग्वालियर के अस्पताल में आग, 190 से अधिक मरीज बचाए गए
ग्वालियर : मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर स्थित एक सरकारी कमला राजा अस्पताल में जहां बीते शनिवार रात आग लग गई, जिसके बाद अब तक 190 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया। मामले में बताया गया कि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ग्वालियर की जिलाधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि आग रात करीब एक बजे कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के ‘एयर-कंडीशनर’ में लगी। यह अस्पताल गजरा राजा मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है।
मिली जानकारी के अनुसार इस अस्पताल के आईसीयू से 13 मरीजों सहित 190 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जिलाधिकारी चौहान ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने आईसीयू में भर्ती मरीजों को खिड़कियां तोड़कर तत्काल बाहर निकाला और उन्हें ‘सुपर स्पेशलिटी’ अस्पताल में भर्ती कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू और अन्य वार्ड में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
MP Board: टीचर ने WhatsApp स्टेटस पर लगाया 10वीं का अंग्रेजी पेपर; 3 सस्पेंड, जानें क्या दोबारा होगी परीक्षा?
मोहन सरकार का पहला पेपरलेस बजट; युवाओं को 50,000 नौकरियां और किसानों को बड़ी सौगात! जानिए क्या है खास
MP IAS Transfer: जनसंपर्क से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक बदले गए मुखिया, राज्य सरकार ने जारी की नई तबादला सूची
आज रात्रि करीब 1 बजे Kamla Raja Hospital के Gyneacology ICU में अचानक AC में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई । गार्ड्स व वार्ड बायस को फायर की ट्रेनिंग होने से सभी ने तत्काल पेशंट्स को बाहर निकाला, आग से धुआं काफ़ी हो जाने से वेंटिलेशन सुगम करने हेतु खिड़कियों से जाली तोड़ी गई। pic.twitter.com/1ocQWdsjCg — Collector Gwalior (@dmgwalior) March 16, 2025
उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। राज्य के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट है। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और ‘वार्ड बॉय’ ने मरीजों को तुरंत बाहर निकाला और ग्वालियर नगर निगम की दमकल गाड़ियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि, आईसीयू से 13 मरीजों और अस्पताल के अन्य वार्ड से लगभग 180 मरीजों को निकालकर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल में एक मरीज की देखरेख के लिए मौजूद उसके रिश्तेदार ने कहा, ‘‘आग लगने से अस्पताल परिसर धुएं से भर गया। वहां मौजूद कर्मियों ने सभी मरीजों को तुरंत स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। उस समय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिलहाल हमारा मरीज ठीक है और उसे नयी जगह पर ले जाया गया है।”
Mp fire in gwaliors kamala raja hospital more than 190 patients rescued so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार में अड़ंगा बनी सास को मारने की थी योजना, शिकार हो गया पती, पंढरपुर में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का केस
Feb 20, 2026 | 03:14 PMठाणे में ‘ऑनलाइन दुल्हन’ ने लगाया 34 लाख का चूना, मैरिज वेबसाइट पर प्यार के नाम पर बिहार के युवक से बड़ी ठगी
Feb 20, 2026 | 03:07 PM‘उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए…’, जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर रो पड़े राशिद खान; कही दिल छू लेने वाली बात
Feb 20, 2026 | 03:07 PMवर्धा में पगडंडी योजना को मिलेगी रफ्तार, समीक्षा बैठक में हुए बड़े फैसले, मंत्री पंकज भोयर के सख्त निर्देश
Feb 20, 2026 | 03:04 PMदिल्ली में खौफनाक वारदात, उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन पर 12वीं के छात्र ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान; मचा हड़कंप
Feb 20, 2026 | 03:02 PMईरान की अमेरिका को सीधी चुनौती, ‘हमला हुआ तो राख होंगे अमेरिकी सैन्य ठिकाने’; ट्रंप की धमकी पर UN में पलटवार
Feb 20, 2026 | 03:02 PMAI समिट में हंगामा! भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, Compromised PM के नारे से मचा बवाल
Feb 20, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM













