-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mp Audit General Detects Big Scam In Meal For Kids Scheme
मध्य प्रदेश: ‘पोषण आहार’ में बड़ा घोटाला, गाड़ियों के नंबर पर बनाए गए ट्रकों के बिल
- Written By: किर्तेश ढोबले

शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: मध्य प्रदेश में गोपनीय रिपोर्ट के जरिए बडा घोटाला उजागर हुआ है। यहां एकाउंटेंट जनरल की 36 पन्नों की रिपोर्ट ने महिला बाल विकास विभाग में हुए घोटाले का पर्दाफाश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करोड़ों का कई किलो वज़नी पोषण आहार कागजों में ट्रक पर आया, लेकिन जांच में वो मोटरसाइकिल, ऑटो पर दिखाया गया है। यही नहीं रिपोर्ट के अनुसार, उन लाखों बच्चों के नाम पर भी करोड़ों का राशन बांट दिया गया है जो कभी स्कूल नहीं गए।
इस विभाग में बड़े पैमाने पर भी धोखाधड़ी, लाभार्थियों की पहचान में अनियमितता, स्कूली बच्चों के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त भोजन योजना के वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण में गड़बड़ी सामने आई है।
क्या है रिपोर्ट में?
36 पन्नों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, छह कारखानों से 6.94 करोड़ रुपयों की लागत के 1,125.64 मीट्रिक टन राशन का परिवहन किया गया था। लेकिन जब इसकी जांच की गई तब पता लगा कि, ट्रकों के जो नंबर दिए गए हैं उन पर मोटरसाइकिल, कार, ऑटो और टैंकर रजिस्टर्ड हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
मुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
छत्रपति संभाजीनगर: 9 साल की लड़ाई अब जाकर रंग लाई, मुंडे स्मारक की जगह बनेगा 400 बिस्तरों का महिला अस्पताल
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 के लिए टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के लगभग 24 प्रतिशत लाभार्थियों की जांच पर आधारित थे। इस योजना के तहत 49.58 लाख पंजीकृत बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार दिया जाना था। जिसमें 6 महीने से 3 साल की उम्र के 34.69 लाख बच्चे, 14.25 लाख गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली मां और 11-14 साल की लगभग 64 हजार बच्चियां शामिल थीं जिन्होंने किसी वजह से स्कूल छोड़ दिया।
110.83 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा
ख़बरों के मुताबिक, रिपोर्ट की जांच में पाया गया कि राज्य के आठ जिलों के 49 आंगनबाडी केंद्रों में स्कूल न जाने वाली तीन लड़कियों का ही पंजीकरण हुआ था। हालांकि, उन्हीं 49 आंगनवाड़ी केंद्रों के तहत, महिला एवं बाल विकास विभाग ने पैनल में 63,748 लड़कियों को शामिल किया था और 2018-21 में उनमें से 29,104 की मदद करने का दावा किया था। जाहिर तौर पर आंकड़ों में हेराफेरी कर 110.83 करोड़ रुपये के राशन राशन का फर्जीवाड़ा हुआ।
राशन उत्पादन में 58 करोड़ की हेराफेरी
राशन निर्माण संयंत्रों ने भी उनकी निर्धारित और अनुमानित क्षमता से अधिक उत्पादन की जानकारी दी, जब कच्चे माल और बिजली की खपत की तुलना वास्तविक राशन उत्पादन से की गई, तो यह पाया गया कि इसमें से 58 करोड़ रुपयों की हेराफेरी की गई थी।
राज्य के मुख्यमंत्री के पास इस विभाग कि जिम्मेदारी
गौर करने वाली बात यह है कि, इस विभाग की जिम्मेदारी राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है। 2020 में उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेता इमरती देवी ने महिला बाल विकास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से विभाग की बागडोर विभाग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है। यह मामला उजागर होने के बाद से उनके दफ़्तर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने नहीं आई है।
Mp audit general detects big scam in meal for kids scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
Jul 28, 2026 | 07:11 PMजंतर-मंतर वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती का यू-टर्न, कश्मीर के लोगों से मांगी माफी; कहा- अनजाने में छूटे अहम शब्द
Jul 28, 2026 | 07:11 PMUPPSC PCS 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
Jul 28, 2026 | 06:57 PMकैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
Jul 28, 2026 | 06:56 PMदतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
Jul 28, 2026 | 06:56 PMठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
Jul 28, 2026 | 06:54 PMअवैध होर्डिंग्स पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में हटाएं पोस्टर; जिम्मेदारों पर दर्ज होगी FIR
Jul 28, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














