Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mother’s Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?

Leaders Mother's Day Messages: मदर्स डे के अवसर पर देशभर के दिग्गज नेताओं-कलाकारों ने माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की है। जानें किसने क्या संदेश दिया और क्या है इस खास दिन का इतिहास।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 10, 2026 | 10:38 AM

प्रतीकात्मक इमेज (एआई जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mother’s Day 2026 Wishes: आज मदर्स डे है। दुनिया में एक मां ही है, जो हमसे बिना किसी शर्त, बिना स्वार्थ के प्यार करती है। मां के प्यार, उनके त्याग को व्यक्त करने के लिए एक दिन काफी नहीं है, यह ऐसा खास मौका है जब हम सभी अपनी मां को महसूस करा सकते हैं कि वह हमारे जीवन में कितनी खास हैं। मदर्स डे के इस मौके पर देशभर से नेताओं-कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां को ममता, त्याग, संस्कार और शक्ति का प्रतीक बताया। साथ ही समाज और जीवन में उनके योगदान को सबसे बड़ी ताकत बताया।

मां समाज की सबसे बड़ी शक्ति: रेखा गुप्ता

मदर्स डे के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक संदेश दिया। इसमें उन्होंने कहा, मां केवल एक संबंध नहीं, वह वात्सल्य, त्याग, संस्कार और अटूट स्नेह की वह शक्ति हैं जो जीवन को दिशा और संवेदना प्रदान करती हैं। समाज की नैतिक एवं मानवीय चेतना के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सर्वोपरि है। आगे उन्होंने लिखा, मातृ दिवस के अवसर पर समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आपका स्नेह, धैर्य और समर्पण हमारी संस्कृति और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

माँ केवल एक संबंध नहीं, वह वात्सल्य, त्याग, संस्कार और अटूट स्नेह की वह शक्ति हैं जो जीवन को दिशा और संवेदना प्रदान करती हैं। समाज की नैतिक एवं मानवीय चेतना के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सर्वोपरि है।
मातृ दिवस के अवसर पर समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका स्नेह, धैर्य… pic.twitter.com/VMvQHDDSLE
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 10, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर

Mother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!

2026 में इस दिन मनाया जाएगा Mother’s Day, जानिए कब से और किसने की थी शुरुआत, क्या है इसका महत्व

Mothers Day 2026 पर मां को बनाएं आत्मनिर्भर! चुनें ये इन्वेस्टमेंट प्लान, जो बुढ़ापे में बनेंगे उनका सहारा

निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा- ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को मातृ दिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आगे उन्होंने लिखा, मां का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।

ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को ‘मातृ दिवस’ की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर… pic.twitter.com/2WsVCXhvxb — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2026

असीम शक्ति का स्वरूप: नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मदर्स डे के मौके पर एक्स हैंडल पर लिखा, मातृ देवो भवः, मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का स्वरूप है। उनका स्नेह जीवन को दिशा, संस्कार और संबल प्रदान करता है। समस्त मातृ शक्ति को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर नमन।

मातृ देवो भवः! माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का स्वरूप है। उनका स्नेह जीवन को दिशा, संस्कार और संबल प्रदान करता है। समस्त मातृ शक्ति को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर नमन। pic.twitter.com/4d0TP8L53N — Nayab Saini (@NayabSainiBJP) May 10, 2026

मां ही पहली गुरू: सम्राट चौधरी

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां को पहली गुरु बताया। उन्होंने लिखा, मां ही पहली गुरू, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप है। एक मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समस्त मातृशक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी माताएं सदैव स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहें।

मां ही पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप है। एक मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समस्त मातृशक्ति को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी माताएं सदैव स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहें।#MothersDay #मातृदिवस… pic.twitter.com/qvDGA7k9cI — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 10, 2026

TVK चीफ और मुख्यमंत्री-डेजिग्नेट विजय की मां शोभा चंद्रशेखर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जाते समय कहा, मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है, मैं बहुत खुश हूं।

#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: TVK चीफ और मुख्यमंत्री-डेजिग्नेट विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है, मैं बहुत खुश हूं…” pic.twitter.com/urYzUe4yTp — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026

एक सच्चा बेटा ऑफिस संभाल रहा

अभिनेत्री सनम शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, आज मैं हमारे प्यारे थलपति विजय सर के लिए यहां खड़ी हूं। आज, मदर्स डे के अवसर पर तमिलनाडु का एक सच्चा बेटा ऑफिस संभाल रहा है।

#WATCH चेन्नई: अभिनेत्री सनम शेट्टी ने कहा, “… आज, मैं हमारे प्यारे थलपति विजय सर के लिए यहां खड़ी हूं। आज, मदर्स डे के अवसर पर तमिलनाडु का एक सच्चा बेटा ऑफिस संभाल रहा है… हमें विजय सर के शपथ ग्रहण समारोह को देखने में गर्व है क्योंकि यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है… बहुमत… pic.twitter.com/tAiAHxrsIr — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026

ये भी पढ़ें- PM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल

मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। 10 मई, 1908 में एना जार्विस ने अपनी मां को सम्मान देने के लिए शुरू किया था। बाद में 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। तब से हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

Mothers day 2026 wishes politicians yogi adityanath rekha gupta nayab saini shoba

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 10:36 AM

Topics:  

  • Happy Mothers Day
  • Rekha Gupta
  • Samrat Choudhary
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.