लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम योगी ने किया सस्पेंड, बिल्डिंग का मालिक फरार
Officials Suspended Lucknow Fire: लखनऊ आग की घटना के बाद CM योगी ने चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस बीच, जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसका मालिक फरार हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस
लखनऊ अग्निकांड में 4 अधिकारी सस्पेंड (सौजन्य-IANS)
Lucknow Fire Tragedy Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है। सीएम योगी ने 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हादसे के बाद प्रशासन ने लापरवाही की जांच शुरू कर दी। इस अग्निकांड में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई। निलंबित किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार, एक्सईएन कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह, एफएसएसओ इंदिरा नगर, अनिल कुमार, सहायक अभियंता (एई) और प्रमोद पांडे, जूनियर इंजीनियर (जेई) शामिल हैं।
पुलिस ने केस दर्ज किया
अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई आगजनी के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज में अपराध संख्या 115/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110, 105, 125, 3(5) और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा छह नामजद अभियुक्तों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
फर्टिलिटी का भविष्य फ्रीजर में; आगरा में विशेषज्ञों ने बताया एग, स्पर्म और एम्ब्रियो प्रिजर्वेशन का महत्व
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident: Visuals from the building in Aliganj PS area, where a massive fire resulted in the death of 15 people yesterday. pic.twitter.com/HCUcZh5PsJ — ANI (@ANI) June 23, 2026
लखनऊ पुलिस ने अग्निकांड मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामकृष्ण उपाध्याय (43 वर्ष), निवासी एमएम-232, सेक्टर-डी, अलीगंज, शिव मंदिर के पास; वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62 वर्ष), निवासी 536/265 ए, मड़ियांव, बड़ा दुर्गा मंदिर के पास, सीतापुर रोड, लखनऊ और तुषॉक कृष्णा जायसवाल (31 वर्ष), निवासी 441 आरएन/69/3, नीलकंठ हॉस्पिटल लेन, बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।
बिल्डिंग का मालिक फरार
पुलिस बिल्डिंग की मालिक की तलाश में पहुंची। हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक के फरार होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अलीगंज स्थित जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक ने अपने निजी आवास पर ताला लगा दिया और वहां से चला गया।
यह भी पढ़ें – SIT करेगी लखनऊ अग्निकांड की जांच, सीएम योगी ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट; पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
घर के बाहर तैनात गार्ड से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सोमवार सुबह से ही घर बंद है और परिवार के लोग बाहर चले गए हैं। गार्ड ने बताया कि उसे वहां काम किए हुए सिर्फ एक हफ्ता हुआ है। उसे केवल घर की रखवाली के लिए कहा गया था।
गार्ड ने बताया कि, जब वह ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे आग लगने की घटना की जानकारी नहीं थी। उसने बताया कि इस घर में बीपी शुक्ला और उनका परिवार रहता है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। साथ ही फरार बिल्डिंग मालिक की तलाश कर रही है।
Frequently Asked Questions
-
Que: लखनऊ अग्निकांड मामले में कितने अधिकारियों को निलंबित किया गया है?
Ans: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मामले में चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
-
Que: लखनऊ अग्निकांड में किन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है?
Ans: निलंबित अधिकारियों में गौरव कुमार (एक्सईएन कलेक्शन), कमलेन्द्र कुमार सिंह (एफएसएसओ), अनिल कुमार (सहायक अभियंता) और प्रमोद पांडे (जूनियर इंजीनियर) शामिल हैं।
-
Que: लखनऊ अग्निकांड मामले में पुलिस ने किन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है?
Ans: थाना अलीगंज में अपराध संख्या 115/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110, 105, 125, 3(5) और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
