कल का मौसम: उत्तराखंड के बाद नॉर्थ ईस्ट में तबाही मचाएगा मानसून, यूपी-बिहार में भी अलर्ट
IMD Weather Report: भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को 21 राज्यों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक कल बिहार-बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में मानसून तबाही मचा सकता है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: भारत के कई हिस्सों भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, शारदा और कोसी जैसी सभी बड़ी नदियां ऊफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार 6 अगस्त के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक बारिश और बाढ़ से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को 21 राज्यों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक कल नॉर्थ ईस्ट में मानसून तबाही मचा सकता है। नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के साथ बिहार, बंगाल और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते उमस और चिपचिपी गर्मी में इजाफा होगा। कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और गुजरात में IMD ने किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
आधे यूपी में कम आधे में झमाझम
बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां गुरुवार को आधे राज्य में कम और आधे में झमाझम के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल दिखेंगे लेकिन ज्यादा बारिश नहीं होगीं। वहीं, पूर्वी यूपी में इसके उलट जोरदार बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल और उत्तराखंड का हाल
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मंगलवार को उत्तरकाशी में आई तबाही में 5 लोगों के मौत हो चुकी हैं वहीं, 50 से ज्यादा अब भी लापता हैं। गुरुवार को भी दोनों ही राज्यों में भारी बारिश का अनुमान हैं। जिसके चलते यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार-झारखंड होगा पानी-पानी
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार 7 अगस्त को बिहार और उसके पड़ोसी राज्य झारखंड व पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इन तीनों ही राज्यों में बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कई राज्यों में मानसूनी तांडव, उफनती नदियों ने तबाह किए आशियाने, सर पे साये और रोटी को तरसे लोग
नॉर्थ-ईस्ट-कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में गुरुवार को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते IMD इन सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कर्नाटक में भी कल ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
