Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
Maharashtra Weather Today: विदर्भ के 5 जिलों में भीषण गर्मी का Red Alert। नागपुर, अमरावती और चंद्रपुर में लू का कहर। साथ ही मुंबई, पुणे और कोंकण में मानसून पूर्व बारिश की चेतावनी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम के दो अलग-अलग रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ विदर्भ भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दूसरी ओर कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों में मानसून पूर्व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिन राज्य के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।
विदर्भ में रेड अलर्ट: आसमान से बरसेगी आग
विदर्भ के जिलों में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। आज गर्मी का कहर अपने चरम पर होगा। मौसम विभाग ने अमरावती, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर और गडचिरोली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इन क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके अलावा, यवतमाल और भंडारा में ‘ऑरेंज अलर्ट’, जबकि अकोला और गोंदिया में ‘येलो अलर्ट’ दिया गया है। 27 और 28 मई को भी अमरावती, वर्धा और गडचिरोली में रेड अलर्ट बरकरार रहेगा। हालांकि, गुरुवार (28 मई) से गर्मी की तीव्रता में मामूली गिरावट आने की संभावना है।
मानसून पूर्व बारिश और बिजली की लुकाछिपी
गर्मी के साथ-साथ राज्य के कई हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के भी संकेत हैं। आज मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित पूरे कोंकण तट पर बारिश का अनुमान है। साथ ही पुणे, नासिक, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड और धाराशिव जैसे जिलों में बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कल कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र (कोल्हापुर, सांगली, सोलापूर) के साथ मराठवाड़ा के लातूर, नांदेड़ और परभणी में बारिश के आसार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
तापमान का गणित
25 मई को राज्य का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। नमी (Humidity) के कारण लोगों को 41 डिग्री की गर्मी वास्तव में 44-45 डिग्री जैसी महसूस हो रही है। रात का तापमान भी 27-28 डिग्री के आसपास रहने से उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
यह भी पढ़ें: विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
क्या सावधानी बरतें?
भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। हाइड्रेटेड रहें और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। साथ ही, बारिश के समय ऊँचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
