Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानसून बना मुसीबत, हरियाणा से तेलंगाना व गुजरात से महाराष्ट्र तक आफत की बारिश

IMD ने 25 जून को जो अलर्ट जारी किया उसमें मानसून की तेज रफ्तार से गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी। सैटेलाइट से सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र चिन्हित हुए।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 25, 2025 | 11:22 PM

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही कई राज्यों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने 25 जून को ताजा अलर्ट जारी करते हुए गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) डेटा से सामने आए सैटेलाइट चित्रों में साफ देखा गया है कि कई जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।

गुजरात के पश्चिमी जिलों कच्छ, मोरबी, जामनगर और देवभूमि द्वारका में पानी भर गया है। वहीं पूर्वी जिलों सूरत, वलसाड, तापी और पंचमहल में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। तापी नदी की सहायक धाराओं के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे कई गांव प्रभावित हुए हैं।

हरियाणा और महाराष्ट्र में भी पानी का संकट
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बीते 48 घंटे में भारी वर्षा दर्ज की गई है। कई इलाकों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके चलते प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। दूसरी ओर, महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, कोल्हापुर, सतारा और यवतमाल जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई है, जिससे ट्रैफिक और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मंगलवार सुबह तक सूरत में 24 घंटे में 346 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर प्रशासन ने अतिरिक्त 66 मिमी वर्षा की भी पुष्टि की है, जिससे शहर में बड़े पैमाने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

यह भी पढ़ें: BRICS 2025 में नहीं दिखेंगे दो दिग्गज नेता, क्या डर या कूटनीति बनी दूरी की वजह?

तेलंगाना में नदी घाटियों में बाढ़ जैसे हालात
तेलंगाना के आदिलाबाद, निजामाबाद और नलगोंडा जिलों में कृष्णा और गोदावरी नदी घाटियों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लगातार हो रही बारिश ने इन क्षेत्रों के नदी किनारे बसे गांवों में खतरे की घंटी बजा दी है। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए संवेदनशील इलाकों से लोगों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। विशेषज्ञों की मानें तो मानसून अभी और तेज होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में और अधिक राज्यों को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

Monsoon alert 2025 flood in gujarat maharashtra telangana haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 11:04 PM

Topics:  

  • Gujarat
  • Haryana
  • IMD
  • IMD Prediction
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

…तो इस वजह से मोनोरेल में आई खराबी, सामने आई बड़ी वजह, जानिए किसने की गड़बड़?

2

Kal Ka Mausam: मॉनसून ने महाराष्ट्र के साथ गुजरात को भी लपेटा, IMD ने इन राज्यों के लिए बजाया अलार्म

3

‘यारा तेरी यारी को मैंने तो…’ और नप गए तहसीलदार, विदाई समारोह में गाना गुनगुनाना पड़ा महंगा

4

महाराष्ट्र सरकार लाने जा रही ट्रैफिक चालानों पर एमनेस्टी स्कीम, बकाया भरने का मिलेगा मौका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.