एसपी सांसद आजम खान से ED ने सीतापुर जेल में की पूछताछ, मनी लॉंड्रिंग से जुड़ा है मामला
- Written By: सुभाष यादव
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान (SP MP Azam Khan) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। मनी लॉड्रिंग (Money Laundering Case) मामले में ईडी (ED) ने सीतापुर जेल (Sitapur Jail) जाकर फिर रामपुर (Rampur) के एमपी से पूछताछ की है। आजम से पूछताछ के लिए कोर्ट ने आदेश दिया हुआ है। समाजवादी पार्टी के सांसद को जेल में तन्हाई बैरक में रखा गया है। ईडी की टीम ने वहीं पर पूछताछ की है।
ज्ञात हो कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान से पूछताछ की है। पीएमएलए कोर्ट द्वारा ईडी को हरी झंडी मिलने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की है।
आजम खान से ED ने सीतापुर जेल में की पूछताछ-
सम्बंधित ख़बरें
आजम खान दोषी करार: रामपुर अदालत का बड़ा फैसला, तनखइया वाले विवादित बयान में बढ़ी मुश्किलें, 2 साल की सजा
जेल में ही रहेंगे आजम खान और अब्दुल्ला, पैन कार्ड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज हुई सजा के खिलाफ अपील
‘इस बार ईद पर…’, आजम खान को सता रहा है ईरानी बच्चों के मौत का दुख, मुस्लिम समाज के लोगों से कर डाली ये अपील
आजम का विकल्प या ओवैसी का इलाज? नसीमुद्दीन के आने से सपा में बदलेंगे समीकरण, UP की मुस्लिम सियासत में हलचल
Enforcement Directorate has grilled Samajwadi Party leader Azam Khan in Sitapur Jail, Uttar Pradesh in connection with a money laundering case. He was grilled by ED officials after the PMLA court authorised ED to question him. (File photo) pic.twitter.com/IB77fo1ada — ANI (@ANI) September 27, 2021
गौर हो कि इससे पहले भी आजम खान से ईडी के अधिकारियों की तरफ से पूछताछ की गई थी। आजम से कई घंटों तक पूछताछ की गई है। 27 फरवरी 2020 से आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से वह 10 सितंबर को डिस्चार्ज होकर जेल आये थे।
