Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विवेकानंद के पद्चिह्नों पर मोदी, रॉक मेमोरियल पर लगाएंगे ध्यान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार से कन्याकुमारी जिले के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाएंगे जिसे लेकर 45 घंटे के उनके प्रवास के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान जिले में 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कड़ी निगरानी रखेंगी।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: May 29, 2024 | 04:16 PM

केदारनाथ गुफा में ध्यान लगाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कन्याकुमारी (तमिलनाडु) : साल 2019 में केदारनाथ गुफा में ध्यान लगाने के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी जिले में ध्यान लगाने को लेकर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार से यहां के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाएंगे जिसे लेकर 45 घंटे के उनके प्रवास के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ज्ञात हो कि पांच साल पहले उन्होंने 2019 के चुनाव प्रचार अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में ध्यान लगाया था।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
मोदी के इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इस दौरान देश के दक्षिणी छोर पर स्थित इस जिले में 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कड़ी निगरानी रखेंगी। तिरुनेलवेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रवेश कुमार के साथ ही पुलिस अधीक्षक ई. सुंदरावथनम ने रॉक मेमोरियल, बोट जेटी, हेलीपैड और कन्याकुमारी में राज्य के अतिथि गृह का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात दल पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया है। हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने का एक परीक्षण भी कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों में शुमार कन्याकुमारी में और उसके आसपास करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इसी चट्टान पर देवी कन्नियाकुमारी ने की थी तपस्या
कन्याकुमारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर रॉक मेमोरियल के बारे में कहा गया है कि पौराणिक कथा के अनुसार, इसी चट्टान पर देवी कन्नियाकुमारी ने तपस्या की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बताया कि मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद यहां स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए स्मारक रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाएंगे। वह ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से लेकर एक जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे। ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर आध्यात्मिक विभूति विवेकानंद को ‘भारत माता’ के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी। मोदी के संभावित कार्यक्रम के अनुसार, वह आध्यात्मिक प्रवास के लिए 30 मई की दोपहर को कन्याकुमारी पहुंचेंगे। इसके बाद वह मेमोरियल जाएंगे। वह एक जून को दोपहर तीन बजे तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ठहर सकते हैं जब देश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा होगा। एक सूत्र ने बताया कि चूंकि प्रधानमंत्री ध्यान लगाने के लिए करीब 45 घंटे रुकेंगे तो तटीय सुरक्षा समूह, भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना समुद्री सीमाओं पर निगरानी रखेगी।

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय : क्या BJP ने लद्दाख में अपना आधार खो दिया

अखिलेश ने कहा था क्योटो छोड़ हम जीत रहे 79 सीटें, अब राहुल बोले- लोकसभा चुनाव…

‘…तो मोदी नहीं बन पाते पीएम’, राहुल गांधी बोले-लोकसभा चुनाव में हुई धांधली

Year Ender: खटाखट खट…से लेकर अबकी बार 400 पार तक 2024 के वो सियासी नारे जिससे बदली देश की सियासत

मोदी को विश्वास, तीसरी बार सत्ता में वापस लौटेंगे
इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी को इसलिए चुना क्योंकि वह देश में विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करना चाहते हैं। उन्हें यह विश्वास है कि चार जून को मतगणना होने के बाद वह तीसरी बार सत्ता में वापस लौटेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है। मतदान से दो दिन पहले चुनाव-प्रचार समाप्त हो जाता है। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर प्रधानमंत्री ध्यान लगाएंगे उसका विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव था। उन्होंने कहा कि देशभर में घूमने के बाद विवेकानंद यहीं पहुंचे थे और यहां उन्होंने तीन दिन तक ध्यान लगाया था और एक विकसित भारत का सपना देखा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Modi will meditate on vivekananda rock memorial

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2024 | 04:09 PM

Topics:  

  • Loksabha Election 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.