Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुडुचेरी में कांग्रेस-DMK पर PM मोदी का कड़ा प्रहार, लगाई आरोपों की झड़ी, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi Puducherry Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में कांग्रेस और डीएमके पर हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने विकास को रोका, और डबल इंजन सरकार के अच्छे कामों का जश्न मनाना जरूरी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 21, 2026 | 02:03 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi in Puducherry: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में कांग्रेस और डीएमके पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने पुडुचेरी की विकास यात्रा को रोका। अब डबल इंजन सरकार के अच्छे कामों का जश्न मनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समावेशी विकास पर जोर दिया है।

पीएम मोदी ने डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “डबल इंजन सरकार के अच्छे कामों का जश्न मनाना जरूरी है, लेकिन यह भी याद रखें कि पहले हालत कितनी खराब थी। कांग्रेस और डीएमके के शासन में पुडुचेरी में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की मुश्किलें थीं। राशन की दुकानों में चावल की कमी, सैलरी में देरी और सड़कों पर गुंडे और ड्रग माफिया का राज था।”

कांग्रेस ने पुडुचेरी को गांधी परिवार का एटीएम बनाया

सम्बंधित ख़बरें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत आएंगे US विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा सहित कई बड़े समझौतों पर बन सकती है बात

छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु के चुनावी मैदान से क्यों दूर हैं राहुल गांधी, क्या ये DMK-कांग्रेस गठबंधन में दरार की सुगबुगाहट है?

प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री? ममता बनर्जी ने क्यों मांगा पीएम मोदी का इस्तीफा? बंगाल के मैदान में छिड़ी नई जंग

पीएम मोदी ने  आगे कहा, “कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार का एटीएम बना दिया था। डीएमके पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले कई हैं। कांग्रेस और डीएमके ने पुडुचेरी के विकास को रोका। अब वही ताकतें फिर से सत्ता में आना चाहती हैं। क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के दौर में लौटना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहेंगे।”

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन को पुडुचेरी की ताकत बताते हुए कहा, “यह एक प्रमुख वीकेंड डेस्टिनेशन बन चुका है, जो हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। ट्रेनें और उड़ानें हमेशा भरी रहती हैं, और यह पुडुचेरी के लोगों के प्रेम की वजह से है। आध्यात्मिक, इको-टूरिज्म और स्वास्थ्य पर्यटन में निवेश से हम नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: खामेनेई को धोखे से उतारा गया मौत के घाट…इजरायल-ईरान जंग में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये नई कहानी

पुडुचेरी एक मेडिकल टूरिज्म हब

स्वास्थ्य सेवा पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक मानव संसाधन स्वस्थ रहेगा, तब तक राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य सेवा हमारी प्राथमिकता है और यह सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और किफायती होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पुडुचेरी के नागरिकों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पुडुचेरी एक मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है, क्योंकि यहां पहले से ही नौ मेडिकल कॉलेज हैं। 

Modi inaugurates 2700 crore development projects puducherry speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2026 | 02:18 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Puducherry Assembly Election
  • Puducherry News
  • Tamil Nadu Assembly Election
  • Tamilnadhu News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.