-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Modi Government Ready To Respond To Reasi Attack 11 Teams Of Army And Crpf Together Surrounded The Forest
जिंदा नहीं बचेंगे जंगल में छिपे आतंकी, सेना और CRPF की 11 टीमों ने मिलकर जंगल को घेरा
- Written By: शानू शर्मा
जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्री बस पर हुए हमले को लेकर भारत सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है। आंतकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें सेना और सीआरपीएफ के जवान मिलकर छिपे आतंकियों का पता लगाने में जुटे हैं।

भारतीय जवान (सौजन्य- सोशल मीडिया)
जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हमला करने वाले गुनहगारों का सर्च ऑपरेशन शुरु हो गया है। इसके लिए सेना और CRPF की 11 टीमें एक साथ काम कर रही है। आतंकियों को ढूंढने के लिए जंगल को घेर कर कमांडो और ड्रोन उतारे गए हैं। यह घटना रविवार की है जिसदिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था।
बता दें कि शिव खोड़ी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप कटरा की ओर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं लगभग 41 लोग घायल हो गए थें। घटना से बच निकलने वाले लोगों ने बताया था कि मुंह पर कपड़ा बांधे लोगों ने अचानक बस पर अंधाधुंध फायरिंग शुर कर दी थी। जिससे की ड्राइवर की मौत हो गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बसे के खाई में गिरने के बाद तक आतंकवादी गोली बरसाते रहें। इस घटना में एक 3 साल के बच्चे के साथ 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front) द्वारा ली गई। जिसे पिछले साल भारत सरकार द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया था।
सर्च ऑपरेशन जारी
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक घटना में शामिल आतंकी अभी भी जंगल में छिपे हैं। जिसकी वजह से राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया गाय है। साथ ही एजेंसी द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि इस पूरे घटना को अंजाम देने में तीन से चार लोग शामिल थें। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैं। जिसका पता लगाने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर एक साथ मिलकर काम किया जा रहा है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं ख़बर यह भी है कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि जांच में जुटी टीम का कहना है कि घने जंगल में चुपे रहने के कारण उनके सामने बड़ी चुनौती है। इस समय जंगल में आग लगने का भी खतरा रहता है। साथ ही छुपने की भी जगह मिल जाती है। फिर भी 11 टीमें जांच में जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉर्डर कंट्रोल में है तो कहां से आ रहे आतंकी? फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से मांगा जवाब- जिम्मेदार कौन?
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में दबोचा गया आतंकियों का मददगार, MP-5 पिस्तौल बरामद
कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात! आतंकियों ने पहले पूछा नाम, फिर बरसा दी गोलियां, हाई अलर्ट के बीच मुआवजे का ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से थमी अमरनाथ यात्रा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी ठप, रेजिसट्रेशन की बदली प्रक्रिया
Modi government ready to respond to reasi attack 11 teams of army and crpf together surrounded the forest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMकोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














