Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

Sugarcane FRP Hike: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने गन्ने के दाम ₹365 प्रति क्विंटल करने, ₹5659 करोड़ के कॉटन मिशन और नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 05, 2026 | 08:35 PM

नरेंद्र मोदी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में ऐसे फैसले लिए गए हैं, जिनका असर केवल एक सेक्टर नहीं बल्कि पूरे आर्थिक ढांचे पर दिखने वाला है। सरकार ने खेती से लेकर हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग और समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर तक कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों से साफ संकेत मिलता है कि आने वाले वक्त में भारत की ग्रोथ स्ट्रैटेजी मल्टी सेक्टर अप्रोच पर आधारित रहेगी।

बता दें कि मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स वित्तीय मामलों की कैबिनेट कमिटी (CCEA) ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का फेयर एंड रेम्यूनरेटिव प्राइस बढ़ाया है। सरकार ने अब 365 रुपये प्रति क्विंटल रेट तय किया है। यह रेट 10.25 प्रतिशत रिकवरी पर आधारित है।

किसानों के लिए खुशखबरी

बता दें कि अगर रिकवरी बढ़ती है तो किसानों को हर 0.1 प्रतिशत पर 3.56 रुपये अधिक मिलेंगे। वहीं बड़ी बात ये है कि 9.5 प्रतिशत से कम रिकवरी होने पर भी किसानों को 338.3 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेंगे। इस फैसले का लगभग 5 करोड़ किसानों और उनके परिवारों पर असर होगा।

सम्बंधित ख़बरें

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO

China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO

होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक

आज की ताजा खबर 05 मई LIVE : मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक, लोकतंत्र के लिए एक काला दिन: ममता बनर्जी

वर्ष (Sugar Season) FRP (₹ प्रति क्विंटल)
2015-16 230
2016-17 230
2017-18 255
2018-19 275
2019-20 275
2020-21 285
2021-22 290
2022-23 305
2023-24 315
2024-25 340
2025-26 355
2026-27 365

मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी योजना को मंजूरी

मोदी सरकार ने 5659 करोड़ रुपये की मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और इस योजना का लक्ष्य है बेहतर बीज तैयार करना, खेती की तकनीक सुधारना और कपास की गुणवत्ता को बढ़ाना। मोदी सरकार ने बता कि इसके साथ ही जिनिंग और प्रोसेसिंग यूनिट्स को आधुनिक बनाया जाएगा। भारत सरकार कस्तूरी कॉटन भारत ब्रांड के माध्यम से भारतीय कपास को ग्लोबल मार्केट में पहचान दिलाने की तैयारी कर रही है। सरकार का लक्ष्य है 2031 तक उत्पादन 498 लाख गांठ तक पहुंचाना और पैदावार को 755 किलो प्रति हेक्टेयर करना है।

सेमीकंडक्टर को लेकर बड़ा फैसला

मोदी सरकार ने देश को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 3900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली दो नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है। यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को और मजबूत करेगा। साथ ही आयात पर निर्भरता घटाएगा। इसके अलावा हाई स्किल जॉब्स के नए मौके भी पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें- क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ

गुजरात में शिप रिपेयर हब बनेगा

बता दें कि गुजरात के वाडीनार में 1570 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक शिप रिपेयर फैसिलिटी बनाने का फैसला किया गया है। यह प्रोजेक्ट दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी और कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा तैयार किया जाएगा। यहां 650 मीटर लंबा जेट्टी, फ्लोटिंग ड्राई डॉक और वर्कशॉप जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी। इस हब की मदद से 300 मीटर तक के बड़े जहाजों की मरम्मत अब देश में ही हो सकेगी।

Modi cabinet decisions 2026 sugarcane frp hike semiconductor mission cotton gujarat ship repair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 08:35 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • Latest News
  • Modi Cabinet

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.