Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक

US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ा गया है, ईरान ने इसे संघर्ष बढ़ाने वाला बताया, संयुक्त अरब अमीरात मिसाइल हमलों में तीन भारतीय घायल हुए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 05, 2026 | 08:59 AM

ईरान ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Warns US Over Project Freedom: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने का ऐलान किया है। अब इसे लेकर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप के प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर चेतावनी दी है।

ईरानी विदेश मंत्री ने मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि, किसी भी राजनीतिक समस्या का हल युद्ध या सैन्य कार्रवाई से नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की घटनाओं से यह स्पष्ट हो जाता है कि सैन्य कार्रवाई का रास्ता बेअसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान मध्यस्थता की में बातचीत आगे बढ़ रही है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए।

प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक

अब्बास अरागची ने अमेरिकी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दोनों को चेतावनी देते हुए सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक यानी फंसा हुआ करार दिया।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: युद्ध के बीच ऊर्जा संकट गहराया, इथेनॉल का निर्माण व जलसंकट की चुनौती

आज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी

होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार

यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत

क्या है ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान किया है। इसके तहत अमेरिकी नौसेना अपने जहाजों की मदद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे सभी जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा, ताकि तेल और गैस से भरे जहाज बिना किसी खतरे के होर्मुज से बाहर निकल सके। ट्रंप ने इसके लिए दुनियाभर के देशों से मदद की अपील की है।

यूएई में मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव

इस बीच ईरान द्वारा यूएई में मिसाइल हमलों की खबरों ने स्थिति को गंभीर कर दिया है। हालांकि  ट्रंप ने इस घटना को तुरंत युद्धविरान का उल्लंघन मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने दावा किाय कि,  हमला बहुत बड़ा नहीं था और अधिकत्तर मिसाइलों को हवा में ही गिरा दिया गया था।

वहीं,  ईरान ने भी UAE के फुजैराह में तेल ठिकानों पर हुए हमलों से साफ इनकार कर दिया है। ईरान के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी हमला पहले से तय नहीं था। ईरान ने अमेरिकी सेना पर आरोप लगाया कि सैन्य गतिविधियों के कारण यह स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें- होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार

मिसाइल हमले में तीन भारतीय घायल

फुजैराह में तेल ठिकानों पर हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने हमले की आलोचना करते हुए कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और घायलों का इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लगने से ये लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Iran warns trump project freedom strait of hormuz conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 08:51 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Iran
  • Latest News
  • UAE
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.