Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाषा-परिसीमन के बाद अब मनरेगा पर खड़ा हुआ विवाद, स्टालिन बोले- भाजपा को गांधी के नाम पर योजनाएं पसंद नहीं

भाषा व परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार व तमिलनाडु सरकार में छिड़ी जंग एक तरफ थमने का नाम नहीं ले रही है, दूसरी तरफ एमके स्टालिन ने तो भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 29, 2025 | 05:07 PM

नरेंद्र मोदी और एमके स्टालिन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नई: भाषा व परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार व तमिलनाडु सरकार में छिड़ी जंग एक तरफ थमने का नाम नहीं ले रही है, दूसरी तरफ एमके स्टालिन ने तो भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। अब तमिलनाडु में शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा मजदूरों की दुर्दशा को लेकर बेपरवाह होने का आरोप लगाया।

स्टालिन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के श्रमिकों को दिया जाने वाला वेतन जारी न करने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा भाजपा को महात्मा गांधी और उनके नाम चल रही 100 दिन के काम की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना पसंद नहीं है।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूछा, “निर्दयी भाजपा ने संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (संप्रग) की सरकार द्वारा भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ और जीवनदायिनी के रूप में विकसित मनरेगा को नष्ट करने का लक्ष्य रखा है। जब एक हस्ताक्षर से कॉरपोरेट्स के लिए लाखों करोड़ रुपये माफ कर दिए जाते हैं, तो चिलचिलाती धूप में पसीना बहाने वाले गरीबों को वेतन के रूप में कोई पैसा क्यों नहीं दिया जाता? गरीबों लिए पैसा नहीं है या फिर गरीबों के लिए उनके दिल में कोई जगह नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु में आज के विरोध प्रदर्शन के माध्यम से द्रमुक सदस्यों और गरीब लोगों की आवाज नयी दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। भाजपा सरकार से मनरेगा मजदूरों के लिए बकाया 4,034 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग करते हुए द्रमुक कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से तमिलनाडु सरकार व केंद्र सरकार में तनातानी चल रही है। इस विवाद की शुरूआत नई शिक्षा नीति में भाषा को लेकर हुई। इसके बाद परिसीमन आ गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये विवाद राजनीतिक रूप से DMK को लाभ पहुंचाने वाले हैं। इसलिए स्टालिन इनपर जमकर खेल रहे हैं।

Mk stalin targeted narendra modi over mnrega funds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 05:07 PM

Topics:  

  • BJP
  • DMK
  • MANREGA
  • Tamilnadu News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिस्किट दिया, फोटो खिंचवाई फिर वापस ले लिया! BJP नेताओं का कारनामा हुआ वायरल, देखें VIDEO

2

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर रेखा गुप्ता की नजर! गेस्ट हाउस में तब्दील होगा करोड़ों का बंगला

3

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तीन घंटों तक ली तलाशी, सूचना फर्जी

4

‘फडणवीस कमजोर मुख्यमंत्री…’, उद्धव ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश तानाशाही की राह पर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.