- Hindi News »
- India »
- Mistaken Identity Wrong Person Killed In Assam Police Encounter Cid Probe Confirms
गलत पहचान: असम पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया गलत व्यक्ति, CID जांच में पुष्टि
- Written By: शुभम सोनडवले

Representative Image
गुवाहाटी. असम में अपराध जांच विभाग (सीईडी) की छानबीन में यह पुष्टि हुई है कि उदलगुरी जिले में पुलिस ने “गलत पहचान’ के आधार पर एक शख्स को डकैत समझकर ‘मुठभेड़’ में मार दिया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जांच में पता चला है कि मृतक, डकैत केनाराम बोरो उर्फ केनाराम बासुमतारी नहीं था, बल्कि उसका नाम दिंबेश्वर मुचाहारी था। उसके परिवार का दावा है कि वह छोटा किसान था लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि वह‘ घोर अपराधी’ था।
पुलिस ने दावा किया था कि 24 फरवरी को रौता इलाके के धनसिरिखुटी गांव में हुई एक “मुठभेड़” में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। बोरो की मां ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की थी जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया था। हालांकि, शव के अंतिम संस्कार के बाद मुचाहारी के परिवार ने दावा किया कि वह उनका बेटा है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को सीआईडी जांच का आदेश देने का निर्देश दिया, जो दो मार्च से शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार विमान क्रैश अपडेट: जय पवार के आरोपों के बाद CID के घेरे में VSR के मालिक वी.के. सिंह से पूछताछ
400 करोड़ नकदी लूट मामला: एसआईटी से छिनी जांच, अब सीआईडी करेगी पड़ताल
आधी रात का विवाद और थाने में मौत! क्या एम्बुलेंस चालक ने डर से दी जान? CID खोलेगी गोंदिया पुलिस के राज
Badlapur Encounter: CID ने मुंबई पुलिस को सौंपे मामले के कागजात, अदालत ने लगाई थी फटकार, कुछ घंटों में लिया एक्शन
Based on enquiry by CID, it was revealed that the dead body is that of Dimbeswar Machahary son of Lt Guniram Machahary of Jengrengpara village under Gobardhana PS of Baska district. Dead body was handed over to family members: SP CID, Guwahati — ANI (@ANI) March 11, 2023
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, शव को कब्र से निकाला गया और डीएनए विश्लेषण किया गया जिसमें सामने आया कि शव मुचाहारी का है न कि बोरो का। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपी जाएगी और शव को मुचाहारी के परिवार को दे दिया गया है। मुचाहारी के परिवार ने कहा कि वे इंसाफ चाहते हैं क्योंकि पुलिस ने उनके बेटे को डकैत होने के संदेह में मार डाला है।
मृतक के रिश्ते के भाई ने कहा, “हम अब जरूरी अनुष्ठान करेंगे। वह एक छोटा किसान था और सरकार को आवश्यक मुआवजा देना चाहिए।” पुलिस ने कहा कि एनडीएफबी का पूर्व आतंकवादी बोरो असम और मेघालय में डकैतियों के कई मामलों में वांछित था और उसे पहले कई बार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। मुचाहारी उर्फ गोबला भी “घोर अपराधी” था और उसे पहले भी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को एक मामले में फरार दिखाया गया था। (एजेंसी)
Mistaken identity wrong person killed in assam police encounter cid probe confirms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Prem Chopra Statement: क्या थी वो एक गलती जिसने राजेश खन्ना को पीछे छोड़ दिया ? प्रेम चोपड़ा ने किया खुलासा
Apr 15, 2026 | 02:25 PMवर्धा में तपता आसमान: पारा 43 पार, लू का खतरा बढ़ा-प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Apr 15, 2026 | 02:20 PMपवार मतलब सिर्फ शरद पवार..बारामती की जंग में संजय राउत का NCP पर बड़ा हमला! कहा- फोटो हटाकर पछताईं सुनेत्रा?
Apr 15, 2026 | 02:18 PMअवैध HTBT बीज पर सवाल: वर्धा में कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? विजय जावंधिया ने उठाई आवाज
Apr 15, 2026 | 02:09 PMWater ATM दिल्ली सीएम ने शालीमार बाग में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया, अब सबको मिलेगा शुद्ध पीने का पानी
Apr 15, 2026 | 02:09 PMसीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान, मोदी-नीतीश के नक्शेकदम पर चलने का किया वादा, जानें क्या कहा
Apr 15, 2026 | 02:08 PMMahakaleshwar Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान
Apr 15, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














