-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mea Press Conference Indian Army Colonel Sophia Qureshi Gave Information About Latest India Pakistan Situation
MEA Press Conference: हरकतों से बाज आए झूठा पाकिस्तान, नहीं तो लेंगे हर नुकसान का चुन-चुनकर बदला
- Written By: मृणाल पाठक
MEA Press Conference: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

कर्नल सोफिया कुरैशी (सोर्स- एक्स)
MEA Press Conference: पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ये साफ कर दिया है कि भारतीय सेना अपनी जवाबी कार्रवाई जारी रखेगी। आज के MEA प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान किस तरह से भारत को उकसाने का काम कर रहा है। जिसका सेना कठोर जवाब भी दे रही है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने वाला काम कर रहा है। स्कूल, अस्पताल और वायु सेना के बेस को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा है, जिसका भारतीय सेना भी करारा जवाब दे रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कर्नल सोफिया ने बता दिया है कि भारत तनाव नहीं चाहता है लेकिन जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।
पाकिस्तान ने लड़ाकू विमान का इस्तमाल किया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पूरे पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियों को अंजाम दिया, जिसमें लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया और हवाई घुसपैठ की कोशिशें की गईं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
भारतीय सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया
कर्नल कुरैशी के मुताबिक, उधमपुर, भुज, बठिंडा, पठानकोट सहित पांच स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों में कुछ सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, श्रीनगर और अवंतीपुरा में मेडिकल कॉम्प्लेक्स और स्कूल जैसे नागरिक संस्थानों को भी निशाना बनाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
VIDEO | Special MEA Press Briefing on India-Pak Military Conflict: Colonel Sofiya Qureshi says, “Pakistan’s aggressive stance on the Western Front continued and tried to target the Indian Army. Attacked 26 locations from Srinagar to Chhalliya. Damage reported in airbases in… pic.twitter.com/nP7Hd8Lp01 — Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2025
सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैला रहा पाक
सेना द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने अब तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ की कोशिश की है। शनिवार रात करीब 1:40 बजे उन्होंने पंजाब में स्थित एयरबेस को निशाना बनाने के लिए हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पूरी तरह नियंत्रित और रणनीतिक तरीके से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है। इतना ही नहीं पाकिस्तान सोशल मीडिया पर झूठी खबरें भी फैला रहा है।
VIDEO | Special MEA Press Briefing on India-Pak Military Conflict: Col Sofiya Qureshi says, “Pakistan spread misinformation on social media, falsely claiming it had targeted the S-400 air defence systems at Adampur, Suratgarh, and Sirsa Air Force Stations, BrahMos base and… pic.twitter.com/eKwqH555uh — Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2025
भारत तनाव नहीं चाहता
कर्नल सोफिया ने आगे कहा कि भारत तनाव नहीं चाहता लेकिन पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान नागरिकों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने हमले के लिए हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल किया है। वे लगातार उकसावे का काम कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना खुद को बचाने के लिए अपने नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है। पाकिस्तान लगातार ड्रोन का इस्तेमाल कर सीमा क्षेत्र पर हमला कर रहा है। हालांकि, भारतीय सेना पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम करने में सफल रही है।
पाक सेना की संपत्तियों को नुकसान
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 2-3 दिनों से पाकिस्तान की गतिविधियां लगातार उकसावे वाली रही हैं, जिनका भारतीय सेना ने सख्ती से जवाब दिया है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के रहीम यार खान में पाक सेना की संपत्तियों को निशाना बनाया। इसके साथ ही पाकिस्तान लगातार एलओसी पर अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है।
Mea press conference indian army colonel sophia qureshi gave information about latest india pakistan situation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMपाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
Jul 08, 2026 | 10:04 PMमहाकाल क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम अधिकारी से मारपीट; होटल संचालक के बेटे पर केस
Jul 08, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














