Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाप-बुआ नहीं…, ससुर के इशारे पर खेल रहे थे आकाश आनंद, मायावती को खटक गई यही बात

Akash Anand: साल 2019 में आकाश को राष्ट्रीय समन्वयक और उनके पिता एवं अपने भाई आनंद कुमार को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में एक गलत संदेश गया। लोगों को लगा कि बसपा भी परिवारवादी पार्टी है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 03, 2025 | 06:42 PM

आकाश आनंद और मायावती, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक चौंका देने वाले फैसले में अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आकाश को पार्टी छोड़ने का कारण उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव को बताया गया है। मायावती ने एक्स पोस्ट में इस बात की पुष्टि की और कहा कि पार्टी और मूवमेंट की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनंद को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।

लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं। अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम जी की अनुशासन की परंपरा को निभाते हुए आकाश आनंद को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

ससुर के आरोप का छिंटा आकाश आनंद पर

हाल के वर्षों में आकाश, मायावती के उत्तराधिकारी के रूप में उभरे लेकिन अब उनके राजनीतिक भविष्य पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, बसपा मैं ऐसे भी नेता हैं जो मानते थे कि आकाश वापसी करेंगे और अहम पद पर उनकी नियुक्ति दोबारा होगी क्योंकि पार्टी को युवा नेता की जरूरत है। रिपोर्टों की मानें तो आकाश को जिम्मेदारी से मुक्त होने के पीछे उनके ससुर की भी भूमिका है। आनंद के ससुर हैं अशोक सिद्धार्थ। अशोक कभी बसपा के कोर कमेटी के सदस्य हुआ करते थें। हालांकि अब उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने देश और उत्तर प्रदेश में पार्टी को कई गुटों में बांट दिया है। अशोक सिद्धार्थ के इसी आरोप का छींटा उनके दामाद आकाश आनंद पर भी पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

पहले अखिलेश फिर कांग्रेस और अब मायावती ने दिखाया ठेंगा, कटी पतंग हुए ओवैसी! यूपी में घुसने से पहले ही लगा ताला

गठबंधन की चर्चा के बीच मायावती ने किया बड़ा ऐलान; किसे बताया ‘फेक न्यूज’, क्यों याद किया गेस्ट हाउस कांड?

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिर साथ आएंगे बुआ-बबुआ? ‘बहुजन समाज’ को लेकर अखिलेश के बयान से सियासी पारा हाई

कांग्रेस को बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल, इस मुस्लिम नेता का बसपा सरकार में था दबदबा

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

आकाश से सहज नहीं थे पार्टी के पुराने नेता

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावों में बसपा की लगातार होती हार और खराब प्रदर्शन की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का मनोबल काफी कमजोर हुआ है। साल 2019 में आकाश को राष्ट्रीय समन्वयक और उनके पिता एवं अपने भाई आनंद कुमार को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में एक गलत संदेश गया। लोगों को लगा कि बसपा भी परिवारवादी पार्टी है। यही नहीं, पार्टी को आकाश जिस तरह से चला रहे थे और जिस तरह से उनका कद बढ़ रहा था, पार्टी के पुराने नेता इससे सहज नहीं थे।

Mayawati was upset with this statement of akash anand and he had to be expelled from bsp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2025 | 06:41 PM

Topics:  

  • Akash Anand
  • BSP
  • Mayawati

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.