-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Amaravati Official Permanent Capital Andhra Pradesh Gazette Notification Update
अमरावती बनी आंध्र की ‘अटल’ राजधानी, जगन का 3-कैपिटल मॉडल धराशायी और नायडू का वो सपना जो अब सच हुआ! जानें सब
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Andhra Pradesh New Capital Amaravati: सालों के राजनीतिक संघर्ष और अनिश्चितता के बाद, अमरावती को आधिकारिक तौर पर आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित कर दिया गया है। जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी।

इमेज सोर्स- AI
Amaravati Permanent Capital of Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश की जनता के लिए 6 अप्रैल 2026 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने अमरावती को राजधानी बनाने के संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
पिछले एक दशक से अपनी स्थायी पहचान और राजधानी के लिए तरस रहे इस राज्य को आखिरकार अमरावती के रूप में अपनी स्थायी राजधानी मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026’ को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस ऐतिहासिक पल को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है’। यह फैसला 2 जून 2024 से प्रभावी माना जाएगा, जिसने 2014 के मूल पुनर्गठन अधिनियम में बड़े बदलाव कर दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Three Burnt Alive: दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, 3 की मौत
भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मुंडन के बाद मंदिर को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात- PHOTOS
Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
जगन का ‘3-राजधानी’ फॉर्मूला फेल
अमरावती का राजधानी बनना केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक जीत बताई जा रही है। साल 2014 में जब आंध्र और तेलंगाना अलग हुए थे, तब हैदराबाद को 10 साल के लिए संयुक्त राजधानी बनाया गया था। 2014 में सत्ता में आते ही चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती की नींव रखी थी, लेकिन 2019 में जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया और ‘तीन राजधानी मॉडल’ (विशाखापट्टनम, अमरावती और कुर्नूल) पेश किया।

हालांकि, साल 2024 में टीडीपी-एनडीए गठबंधन के सत्ता में वापसी करते ही इस मॉडल को रद्द कर दिया गया। संसद में इस विधेयक पर हुई बहस के दौरान 35 में से 33 सांसदों ने इसका समर्थन किया, जबकि सिर्फ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया।
रंग लाया किसानों का त्याग
अमरावती की इस सफलता के पीछे उन हजारों किसानों का बड़ा त्याग है, जिन्होंने अपनी उपजाऊ जमीन राज्य के भविष्य के लिए दे दी थी। यह एक नियोजित ‘ग्रीनफील्ड’ राजधानी परियोजना है, जिसके लिए किसानों ने स्वेच्छा से 34,000 एकड़ से ज्यादा भूमि दी है। सरकार की योजना इसे एक आधुनिक ‘Amaravati-ब्लू-ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करने की है।
वर्तमान में, शहर के बुनियादी ढांचे, सड़कों और सरकारी भवनों के निर्माण के लिए लगभग 56,000 करोड़ रुपये की 91 परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं। इस नए कानून के बाद अब भविष्य में राजधानी बदलने या किसी अन्य मॉडल को लागू करने के प्रयास लगभग असंभव हो जाएंगे।
सीएम ने जताया पीएम मोदी का आभार
अमरावती को राजधानी बनाने का फैसला न केवल राजनीतिक असमंजस को खत्म करता है, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खोलता है। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, Amaravati में ‘आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी अधिनियम, 2014’ के तहत घोषित पूरा क्षेत्र शामिल होगा।
यह भी पढ़ें: सियासी शोर पर आज लगेगा ‘ब्रेक’, 3 राज्यों में थम जाएगा चुनाव प्रचार; तमिलनाडु में दिग्गजों का नामांकन आज
संसद के दोनों सदनों से भारी बहुमत से पारित होने के बाद, अब राज्य का पूरा ध्यान विकास कार्यों को पूरा करने पर है। मुख्यमंत्री नायडू ने इस सफलता के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए इसे एक ‘ऐतिहासिक संकल्प’ करार दिया है।
Amaravati official permanent capital andhra pradesh gazette notification update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
Jul 07, 2026 | 10:46 AMचंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
Jul 07, 2026 | 10:43 AMनागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर
Jul 07, 2026 | 10:43 AMनागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
Jul 07, 2026 | 10:37 AMनांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें
Jul 07, 2026 | 10:36 AMBrahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
Jul 07, 2026 | 10:31 AMAlliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Jul 07, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














