Weather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Weather Update Today: IMD ने 17 जुलाई के लिए देश के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में गरज-चमक का अलर्ट।
- Written By: अर्पित शुक्ला
भारी बारिश (सोर्स सोशल मीडिया)
Weather Update 17 July: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है।
IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है।
मध्य भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश
पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इन इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
जगन्नाथ रथ यात्रा पर मंडराया संकट! ओडिशा में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Monsoon Update: बंगाल-ओडिशा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-राजस्थान समेत इन राज्यों में लगा ब्रेक
Maharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
पूर्वोत्तर राज्यों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति
बिहार, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी जोरदार बारिश
पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण भारत में बारिश के साथ हीटवेव का भी असर
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भी बारिश का अनुमान है। हालांकि तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद हीटवेव जैसी स्थिति भी बनी रह सकती है।
अगले सात दिनों तक सक्रिय रहेगा मॉनसून
IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले सात दिनों तक पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी सक्रिय होगा, जिससे कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना और बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Monsoon Update: बंगाल-ओडिशा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-राजस्थान समेत इन राज्यों में लगा ब्रेक
ओडिशा और छत्तीसगढ़ में फ्लैश फ्लड का खतरा
मौसम विभाग ने ओडिशा के कुछ इलाकों में 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके चलते ओडिशा के 23 जिलों और छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के निचले इलाकों में 17 जुलाई की सुबह तक अचानक बाढ़ (Flash Flood) आने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
