Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी के मथुरा में सड़क दुर्घटना में सात की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

  • By सुभाष यादव
Updated On: May 07, 2022 | 11:39 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मथुरा: मथुरा जिले में शनिवार की सुबह नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक कार (Mathura Accident) आगे चल रहे वाहन से टकरा गयी। हादसे में कार में सवार तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया तथा जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बहादुरपुर गांव के रहने वाले थे । यह लोग गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह नोएडा लौट रहे थे। कार में लल्लू गौतम, उनकी पत्नी छुटकी, पुत्र राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय, संजय की पत्नी निशा, संजय के पुत्र धीरज और हर्ष तथा श्रीगोपाल गौतम आदि सवार थे। 

उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई जबकि श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं। मृतकों की उम्र के बारे में अभी जानकारी नही मिल पायी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी ट्वीट में कहा गया, ” मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताया तथा पीड़ित परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Mathura accident 7 people killed in road accident in mathura up cm yogi expresses grief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2022 | 11:39 AM

Topics:  

  • Mathura
  • Road Accident in UP
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

फर्रुखाबाद: कोचिंग सेंटर में हुआ भीषण धमाका, 2 छात्रों की मौत, दहल उठा इलाका

2

Sambhal Masjid Bulldozer Action: जब संभल में मौलाना खुद से मस्जिद गिराने लगे मौलाना, देखें वीडियो

3

4 बच्चों के साथ नदी में कूदा युवक, सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया, पत्नी बनी कारण

4

बरेली में नहीं रुक रहा ‘बाबा’ का बुलडोजर, रजा पैलेस किया गया ध्वस्त; सामने आया एक्शन का VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.