जम्मू-कश्मीर: 14 सितंबर से शुरू होने वाली वैष्णो देवी की यात्रा पर ब्रेक, जानें क्या है वजह
Mata Vaishno Devi: 14 सितंबर से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
- Written By: पूजा सिंह
माता वैष्णो देवी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Mata Vaishno Devi Yatra Postponed: जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि, जल्दी ही माता वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू हो सकती है। लेकिन अब फिर से खबर आ रही है कि, 14 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
माता वैष्णो देवी के श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय भवन और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बोर्ड ने लिखा, “जय माता दी। भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भक्तों से अनुरोध है कि वह अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें।”
14 सितंबर से दोबारा शुरू होने वाली थी यात्रा
बता दें कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 12 सितंबर को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू होने की जानकारी दी थी। श्राइन बोर्ड ने लिखा था, “जय माता दी। वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से शुरू होगी, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे। विवरण-बुकिंग के लिए कृपया “मां वैष्णो देवी डॉट ओऐरजी’ पर जाएं।”
सम्बंधित ख़बरें
खतरे के निशान के पास पहुंची झेलम नदी, घाटी में बाढ़ का खतरा; फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
IFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
लगातार दूसरे दिन बंद हाईवे, बारिश-भूस्खलन के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
राजौरी में बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन! बेला मार्केट समेत कई इलाकों में गाड़ियाँ व निर्माण कार्य पर 60 दिनों का बैन
जय माता दी!
भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण 14 सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भक्तों से अनुरोध है कि वह अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें।@OfficeOfLGJandK @diprjk — Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) September 13, 2025
26 अगस्त के बाद से बंद है यात्रा
बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था।
ये भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: अलर्ट हो जाइए! IMD ने 5 राज्यों में बजाई खतरे की घंटी, जानिए UP-बिहार के मौसम का हाल
भूस्खलन त्रासदी श्राइन बोर्ड की हुई थी आलोचना
भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया गया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था।
