वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
Quad Foreign Ministers Meeting Delhi 2026: अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से 4 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे पीएम मोदी और एस जयशंकर से मुलाकात के बाद 26 मई को दिल्ली में क्वाड बैठक में शामिल होंगे।
- Written By: अमन मौर्या
एस जयशंकर और मार्को रूबियो (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
Marco Rubio India Visit Schedule: अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो का चार दिवसीय भारत दौरा आज से शुरू होगा। पद संभालने के बाद मार्को रूबियो पहली बार भारत आ रहे हैं। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कल शाम को बताया कि रुबियो स्वीडन से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो स्वीडन की यात्रा पर थे और अब वहां से अब भारत यात्रा पर आ रहे हैं।
सर्जियो गोर ने एक्स हैंडल पर ट्वीट में लिखा, अभी-अभी मुझे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का फोन आया। वे अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अहम यात्रा को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।
दौरे का शेड्यूल जारी
विदेश मंत्रालय ने रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे का कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार, मार्को रुबियो 23 मई, 2026 को सुबह 7 बजे कोलकाता पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1 बजकर 15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में दोपहर दो बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। अगले दिन 24 मई सुबह 11.30 बजे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में उनकी द्विपक्षीय मीटिंग होगी।
सम्बंधित ख़बरें
धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रहे कॉल
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…पुलिस के विरोध बाद भी मिली 3 दिन की जमानत, करना होगा ये काम
इसके बाद रुबियो 6:20 बजे अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। अगले दिन 25 मई को सुबह 9 बजे आगरा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर दोपहर 1 बजे जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के आखिरी दिन 26 मई को सुबह 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे फैमिली फोटो में शामिल होंगे।
26 मई को क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
26 मई को सुबह 9 बजे हैदराबाद हाउस में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मीटिंग में शामिल होंगे। मीटिंग के बाद फिर 9:50 बजे प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे मार्को रुबियो अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।
शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की आगामी भारत यात्रा क्वाड पार्टनरशिप के लिए महत्वपूर्ण है। बता दें, क्वाड देशों की यह बैठख खुले और मुक्त इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए काफी अहम है। बैठके में क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिज के सप्लाई चेन विविधीकरण के महत्व को दर्शाती है।
इन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा
क्वाड देशों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल हैं। इसका उद्देश्य आपसी सहयोग, एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना है। 26 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है।
विदेश मंत्री के निमंत्रण पर अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वांग और जापान के विदेश मंत्री तोसीमित्सु मोतेगी बैठक में शामिल होने भारत आएंगे।
ये भी पढ़ें- धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
ऊर्जा संकट पर अहम चर्चा
भारत यात्रा से पहले विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा, अमेरिका नई दिल्ली के साथ ऊर्जा संबंधों को विस्तार देना चाहता है। क्वाड के जरिए इसे मजबूती देना चाहता है। उन्होंने भारत को महान सहयोगी और महान साझेदार बताया।
मियामी में मीडिया से बातचीत के दौरान मार्को रुबियो ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति संकट के बीच अमेरिका भारत को अधिक ऊर्जा निर्यात करने के लिए तैयार है।
