Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज के दिन बने थे मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य, स्थापना दिवस पर मिल रही बधाई

1 November को 9 राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, MP, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का राज्योत्सव मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बधाईयां दीं।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 01, 2025 | 11:53 AM

आज के दिन बने थे 9 राज्य, फोटो- Nayab Saini X Post

Follow Us
Close
Follow Us:

9 States Foundation Day: शनिवार, 1 नवंबर को देश के कई राज्यों, जिनमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं, ने अपना स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने राज्यों की समृद्ध संस्कृति, प्रगति और विरासत की सराहना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एक तरफ जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को बधाई दी।

छत्तीसगढ़: नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक बड़ा संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति और कलाओं से संपन्न छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा डाल रहे नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।

शाह ने दावा किया कि नक्सलवाद देश में अंतिम सांसें गिन रहा है और 31 मार्च 2026 तक लाल आतंक का समूल नाश कर भाजपा की सरकारें छत्तीसगढ़ में विकास के नए युग की शुरुआत करेंगी। पीएम मोदी ने भी कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके अब विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

हरियाणा और MP: वीरता और विरासत का संगम

नेताओं ने हरियाणा और मध्य प्रदेश की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अमित शाह ने हरियाणा को वीर जवानों और मेहनतकश किसानों के लिए जाना जाने वाला प्रदेश बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी ने हरियाणा को किसानों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन की मिसाल बताया।

मध्य प्रदेश को सांस्कृतिक विरासत की भूमि और भारत का हृदय स्थल कहा गया। अमित शाह ने कामना की कि यह प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध इतिहास को समेटे हुए जन कल्याण, स्वच्छता और संपन्नता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।

हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है। प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर… — Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025

अन्य राज्यों के लिए संदेश

• केरल (केरल पिरावी दिवस): पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य विविधता में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले लोगों का निवास है, जो अपनी रचनात्मकता और नवाचार के लिए जाने जाते हैं। इसे शाश्वत परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ सांस्कृतिक परिदृश्य में एक उज्ज्वल स्थान माना गया।

• कर्नाटक (राज्योत्सव): अमित शाह ने इसे कला, नवाचार और शिक्षा की समृद्ध विरासत का केंद्र बताया। पीएम मोदी ने यहां की उत्कृष्ट संस्कृति का जश्न मनाया, जो साहित्य, कला और संगीत में परिलक्षित होती है।
• आंध्र प्रदेश: अमित शाह ने आंध्र प्रदेश को जीवंत संस्कृति, विरासत और असाधारण प्रतिभाओं की भूमि बताते हुए कहा कि यह भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

यह भी पढ़ें: ‘यह 100% पाकिस्तानी एजेंट है, जल्द सबूत दिखाउंगा’, असम CM ने किस कांग्रेस सांसद पर लगाया बड़ा आरोप?

क्या होती है राज्य गठन की कानूनी प्रक्रिया

संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत किसी भी राज्य के क्षेत्र को बढ़ाने या घटाने, या उसकी सीमाएं बदलने का अधिकार केंद्र सरकार के पास होता है। राज्यों के बीच सीमा बंटवारा भौगोलिक निकटता, भाषाई आधार, गांवों के तत्व और लोगों की इच्छा के आधार पर होता है। उदाहरण के लिए, भाषाई आधार पर मद्रास प्रेसिडेंसी से आंध्र प्रदेश को अलग राज्य बनाया गया था।

Warm greetings to the people of Andhra Pradesh, Chhattisgarh, Haryana, Karnataka, Kerala, Lakshadweep, Madhya Pradesh, Punjab, and Puducherry on their Formation Day! Each of these regions has made remarkable contributions to India’s progress. May these states and Union… — President of India (@rashtrapatibhvn) November 1, 2025

Many states madhya pradesh haryana chhattisgarh formed today pm modi amit shah president murmu greets people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 11:53 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Chhattisgarh News
  • Haryana News
  • Madhya Pradesh News
  • PM Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘जनता इसी चुनाव में जवाब दे देगी…’, RSS बैन की मांग पर खरगे को अमित शाह की दो टूक

2

‘वे सत्ता में आए तो जंगल राज लौट आएगा’, अमित शाह ने साधु यादव का नाम लेकर बिहार को दी बड़ी चेतावनी

3

‘छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल, वे इस धरती के भांजे…’ रजत जयंती महोत्सव में पहुंचे PM मोदी

4

MP: क्रेन में फंसे सांसद जी…तो कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, कांग्रेस ने बताया अहंकारी, VIDEO वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.