- Hindi News »
- India »
- He Is A Pakistani Agent I Will Show Proof Soon On Which Congress Mp Did The Assam Cm Make A Big Allegation
‘यह 100% पाकिस्तानी एजेंट है, जल्द सबूत दिखाउंगा’, असम CM ने किस कांग्रेस सांसद पर लगाया बड़ा आरोप?
Assam के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को '100 प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट' बताया है। उन्होंने कहा कि वह सबके सामने इसके सबूत उजागर करेंगे, लेकिन अभी देरी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, फोटो- सोशल मीडिया
Himanta Biswa Sarma: असम की राजनीति में शुक्रवार को तब बड़ा उबाल आया जब मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर चौंकाने वाला आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि गोगोई ‘100 प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट’ हैं और उन्हें “विदेशी ताकतों ने स्थापित किया है।”
हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। सीएम शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि गोगोई ‘एक पाकिस्तानी एजेंट हैं’ और उन्होंने यह भी कहा कि वह 100 प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट हैं। शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) गोगोई पर उनकी ब्रिटिश पत्नी के माध्यम से पाकिस्तानी संबंधों का आरोप लगाते रहे हैं।
विदेशी ताकतों ने किया है स्थापित: सीएम
गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए, सीएम शर्मा ने अपनी बात दोहराई और कहा, “गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें हमारे देश में विदेशी ताकतों ने स्थापित किया है”। गोगोई ने हालांकि पहले ही इन आरोपों का खंडन किया है। गोगोई ने इन आरोपों को यह कहकर खारिज कर दिया था कि ये ‘सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म’ की तरह हैं जो फ्लॉप होने वाली है, क्योंकि असम के लोग सच्चाई जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Assam Jorhat Seat Result: असम में कांग्रेस का सेनापति ढेर, गौरव गोगोई की 23 हजार वोटों से करारी हार
असम: World War II का जिंदा बम मिलने से हड़कंप, तिनसुकिया में सेना ने टाला बड़ा हादसा, सुरक्षित किया डिफ्यूज
झूठ कितना भी भयानक हो, सत्य की ही जीत होती है, अग्रिम जमानत मिलने के बाद सामने आया पवन खेड़ा का बयान
38% मुस्लिम आबादी के बावजूद… पूर्वोत्तर के चाणक्य’ ने पलट दी असम की बाजी, विपक्ष के लिए खतरे का सायरन
सबूत उजागर करने में देरी की वजह
हिमंत शर्मा ने यह भी पुष्टि की कि वह जल्द ही गोगोई के खिलाफ सबूतों को उजागर करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह सबूत साझा करने के लिए अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे हैं। सीएम ने इसका कारण बताते हुए कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं, तो कुछ लोग यह कहेंगे कि वह गायक जुबिन गर्ग की मौत के मुद्दे को भटका रहे हैं। सीएम ने कहा कि जुबिन गर्ग के मुद्दे की जांच पूरी होने के बाद ही वह सबूत साझा करेंगे।
यह भी पढ़ें: नौसेना उप प्रमुख का बड़ा खुलासा, भारतीय रडार पर चीन के युद्धपोत, पाकिस्तान का भी किया जिक्र
कौन हैं गौरव गोगोई?
गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। वह असम की जोरहाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने साल 2013 में यूनाइटेड किंगडम (UK) में जन्मी एलिजाबेथ कॉलबर्न से शादी की है। एलिजाबेथ एक ब्रिटिश मूल की सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो मुख्य रूप से पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं। इन्हीं वैवाहिक संबंधों को आधार बनाकर शर्मा और बीजेपी कथित पाकिस्तानी संबंधों का आरोप लगाते रहे हैं।
He is a pakistani agent i will show proof soon on which congress mp did the assam cm make a big allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
May 04, 2026 | 03:33 PM‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
May 04, 2026 | 03:25 PMFortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
May 04, 2026 | 03:08 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMHaryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
May 04, 2026 | 02:54 PMसिस्टम शर्मसार: अशोकनगर में शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी ले जाते दिखे बेबस परिजन- VIDEO
May 04, 2026 | 02:53 PMNagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
May 04, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














