Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चार राज्यों में चुनाव से पहले केन्द्रीय कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले, किसानों को को मिला बड़ा तोहफा

चार राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें से हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, तो झारखंड और महाराष्ट्र के लिए अगले कुछ ही दिन में चुनाव आयोग बिगुल फूंकने वाला है। इस बीच सोमवार को केन्द्रीय कैबिनेट के बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 04:55 PM

केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: चार राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें से हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, तो झारखंड और महाराष्ट्र के लिए अगले कुछ ही दिन में चुनाव आयोग बिगुल फूंकने वाला है। इस बीच सोमवार को केन्द्रीय कैबिनेट के बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इस मीटिंग में किसानों के को कई सौगातें देने का ऐलान भी किया था।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 2817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए आज कैबिनेट की बैठक में 7 बड़े फैसले लिए गए हैं। पहला है डिजिटल कृषि मिशन। इसे कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की संरचना की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। कुछ अच्छे पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं और हमें सफलता मिली है। उसके आधार पर कुल 2,817 करोड़ रुपये के निवेश से डिजिटल कृषि मिशन की स्थापना की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- BJP के ‘सदस्यता अभियान’ का आज से आगाज, PM मोदी सदस्यता ग्रहण कर संगठन पर्व का करेंगे शुभारंभ

सम्बंधित ख़बरें

इजरायल में सुरक्षित नहीं इंडियंस! PM मोदी के दौरे से पहले भारतीय कामगारों पर हमला, मचा बवाल- VIDEO

फुटसल खेलते-खेलते अचानक गिरे मेघालय के MP सिंगकों, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत, PM मोदी ने जताया शोक

क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO

गरीब से अमीर तक सबके लिए AI, भारत ने पेश किए New Delhi Frontier AI Commitments, बदलेगा टेक्नोलॉजी का भविष्य

3,979 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, दूसरा फैसला खाद्य एवं पोषण सुरक्षा से जुड़ा है। 2047 के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा की तैयारी कैसे की जाए, इसे ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम के लिए 6 स्तंभ स्थापित किए गए हैं, जिन पर 3,979 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कृषि शिक्षा एवं प्रबंधन को मिले 2,292 रुपए

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि शिक्षा एवं प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 2,292 करोड़ रुपए के प्रावधान वाले कार्यक्रम को मंजूरी दी। सरकार ने पशुधन के सतत स्वास्थ्य के लिए 1,702 करोड़ रुपए की योजना को भी मंजूरी दी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बागवानी के विकास के लिए 860 करोड़ रुपए और कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए 1,202 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दी।

चुनाव के चलते फैसले

केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए इन फैसलों को सियासी जानकार चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि चार चुनावी राज्यों में से दो राज्य ऐसे हैं जहां कृषि और किसानों से जुड़े मुद्दे भरपूर प्रभाव छोड़ते हैं। यही वजह है कि यूनियन कैबिनेट मीटिंग में किसानों को लेकर ये अहम फैसले लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- बाढ़ ग्रस्त आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने की बातचीत, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Many big decisions were taken regarding farmers in the meeting of the union cabinet before the elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 04:55 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Narendra Modi
  • Union Cabinet Meeting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.