- Hindi News »
- India »
- Mann Ki Baat Operation Sindoor Pm Modi Salutes Army
‘मन की बात’ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, पीएम मोदी ने किया सेना के पराक्रम को सलाम, बोले- आतंक के खिलाफ देश एकजुट
'मन की बात' के 122वें एपिसोड में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और सेनाओं के पराक्रम को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा हुआ है और दृढ़ संकल्पित है।
- Written By: अभिषेक सिंह

मन की बात में पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मन की बात के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत आतंकवाद के खिलाफ संदेश से की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और सेनाओं के पराक्रम को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा हुआ है और दृढ़ संकल्पित है।
इससे पहले उन्होंने बीकानेर में कहा था कि मोदी की रगों में खून नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है। लेकिन जिस तरह से मन की बात में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया उससे यह साबित होता है कि केवल नसों में ही नहीं. बल्कि मन में भी ‘सिंदूर’ है।
सेनाओं के पराक्रम ने किया गौरवान्वित: पीएम
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। जिस शुद्धता और सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है, वह अद्भुत है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नया आत्मविश्वास और उत्साह दिया है।’
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
बदलते भारत की तस्वीर है ‘ऑपरेशन सिंदूर’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है। यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति से भर दिया है। इसे तिरंगे में रंग दिया है। आपने देखा होगा कि देश के कई शहरों, गांवों और छोटे कस्बों में तिरंगा मार्च निकाले गए।
In the 122nd Episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, “Today, the entire nation is united against terrorism, filled with anger, but determined. Today, every Indian’s resolution is to eliminate terrorism.” pic.twitter.com/k8DZPAz5Ya — ANI (@ANI) May 25, 2025
आतंक के खिलाफ एकजुट हुआ देश: मोदी
हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना को सलाम करने निकले। कई शहरों में बड़ी संख्या में युवा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए एकजुट हुए। हमने देखा कि चंडीगढ़ के वीडियो वायरल हो गए थे। सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाए जा रहे थे। छोटे बच्चे ऐसी पेंटिंग बना रहे थे, जिनमें बड़े संदेश छिपे थे।
In the 122nd Episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, “Operation Sindoor has influenced the people of the country so much that many families have made it a part of their lives. In Katihar in Bihar, Kushinagar in UP, and many other cities children born during… pic.twitter.com/S78jt34fIo — ANI (@ANI) May 25, 2025
उन्होंने कहा कि मैं अभी तीन दिन पहले बीकानेर गया था। वहां बच्चों ने मुझे ऐसी ही पेंटिंग गिफ्ट की थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बच्चे बिहार के कटिहार, यूपी के कुशीनगर और कई अन्य शहरों में उस दौरान जन्मे बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है।
पीएम मोदी ने जवानों की तारीफ की
पीएम मोदी ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, यह उनका अदम्य साहस था और इसमें भारत में बने हथियारों, उपकरणों और तकनीक की ताकत शामिल थी। इसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था। इस जीत में हमारे इंजीनियरों, तकनीशियनों समेत सभी का पसीना शामिल है।
Mann ki baat operation sindoor pm modi salutes army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














