नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
Mann Ki Baat 134 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने 'मन की बात' के दौरान एक खास अभियान के बारे में बात की। उन्होंने यूपी के एक खास डॉल्फिन रेस्क्यू अभियान की जानकारी दी।
- Written By: प्रिया जैस
पीएम मोदी मन की बात (सौजन्य-IANS)
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों, गर्मी के मौसम में पारंपरिक पेय पदार्थों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरुकता जैसे कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश में गंगा डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू अभियान का भी खास तौर पर उल्लेख किया और इसे प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में एक वीडियो काफी चर्चा में रहा, जिसमें कुछ लोग धैर्य और सावधानी के साथ एक गंगा डॉल्फिन को बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे।
13 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन
उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में लगभग 13 घंटे का समय लगा और डॉल्फिन को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक जीव को बचाने की कहानी नहीं बल्कि प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इस सफल अभियान में भारत की पहली गंगा डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस ने बड़ी भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
Mann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं
Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा
Explainer: सुप्रीम कोर्ट का फैसला या रणनीतिक वजह, यूपी में क्यों टला पंचायत चुनाव? कौन सा खेल खेल रही सरकार
PM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित
Watch: During the 134th episode of ‘Mann Ki Baat’, Prime Minister Narendra Modi says, “For those who are watching the ‘Mann Ki Baat’ programme on television, I would urge you to definitely watch a video. This video has been widely discussed in recent days. In it, some people are… pic.twitter.com/bbtXZLkQSu — IANS (@ians_india) May 31, 2026
दरअसल, उत्तर प्रदेश में एक गंगा डॉल्फिन नहर में फंस गई थी, जिसके बाद ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत विकसित इस विशेष एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। बचाव दल ने डॉल्फिन को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला, उसकी जांच की। साथ ही उपचार के बाद उसे सुरक्षित रूप से राप्ती नदी में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें – अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, दिखाए काले झंडे, चले लात-घूसे, देखें VIDEO
एम्बुलेंस की गिनाई खूबियां
प्रधानमंत्री ने मन की बात में इस एम्बुलेंस की खूबियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि इसे एक चलते-फिरते अस्पताल की तरह तैयार किया गया है। इसमें डॉल्फिन को सुरक्षित रखने की विशेष व्यवस्था, ऑक्सीजन की सुविधा, विशेष स्ट्रेचर और आधुनिक बचाव उपकरण भी उपलब्ध हैं। यदि कही कोई डॉल्फिन घायल हो जाए, नदी से कट जाए या किसी नहर में फंस जाए, तो इस एम्बुलेंस की मदद से उसकी जान बचाई जा सकती है।
पीएम मोदी बोले कि जब हम गंगा डॉल्फिन को बचाते हैं, तब हम केवल एक प्रजाति की रक्षा नहीं करते, बल्कि गंगा नदी की जैव विविधता और पूरे इको-सिस्टम को बचाते हैं। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की अनमोल धरोहर को सुरक्षित रखने का प्रयास है।
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की बचपन की यादें साझा की। उन्होंने नदियों, तालाबों और कुओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पानी से जुड़ी ये स्मृतियां जीवनभर लोगों के मन में बसी रहती हैं और हमें प्रकृति से अपने संबंध को और मजबूत बनाने की प्रेरणा देती हैं। पीएम मोदी ने नागरिकों से जल स्रोतों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने का भी आह्वान किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Frequently Asked Questions
-
Que: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 134वें किस अभियान का उल्लेख किया?
Ans: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में गंगा डॉल्फिन रेस्क्यू अभियान का उल्लेख किया।
-
Que: गंगा डॉल्फिन को बचाने में कितना समय लगा था?
Ans: डॉल्फिन को सुरक्षित बचाने के लिए लगभग 13 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।
-
Que: गंगा डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस की क्या विशेषताएं हैं?
Ans: इसमें ऑक्सीजन सुविधा, विशेष स्ट्रेचर, आधुनिक बचाव उपकरण और डॉल्फिन को सुरक्षित रखने की विशेष व्यवस्था मौजूद है।
-
Que: प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा डॉल्फिन संरक्षण को क्यों महत्वपूर्ण बताया?
Ans: उन्होंने कहा कि गंगा डॉल्फिन को बचाना केवल एक प्रजाति की रक्षा नहीं, बल्कि गंगा नदी की जैव विविधता और पूरे इको-सिस्टम के संरक्षण का प्रयास है।
