Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को बताया ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता’, जयंती पर पीएम मोदी ने भी किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनकी नीतियों, सादगी और आर्थिक सुधारों की सराहना की। खड़गे ने कहा कि उनका नेतृत्व भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 26, 2025 | 10:10 AM

मनमोहन सिंह, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Manmohan Singh Birth Anniversary: 26 सितंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया। सोशल मीडिया पर चलाए गए श्रद्धांजलि संदेशों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कुमारी शैलजा और कई अन्य नेताओं ने डॉ. सिंह को भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलाव का सूत्रधार बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम राष्ट्र निर्माण में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हैं। वे भारत के आर्थिक परिवर्तन के सौम्य निर्माता थे। उनकी नीतियों ने लाखों लोगों को गरीबी से निकाला और एक मजबूत मध्यम वर्ग को जन्म दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. सिंह की सोच में करुणा और विकास दोनों शामिल थे। वे मानते थे कि आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय साथ-साथ चल सकते हैं। खड़गे ने डॉ. सिंह को ईमानदारी और शुचिता का प्रतीक बताया।

राहुल गांधी बोले- उनकी ईमानदारी हमेशा प्रेरणा देगी

राहुल गांधी ने भी ‘एक्स’ पर डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “उनकी सादगी, विनम्रता और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने गरीबों के हक़ में बड़े और साहसिक निर्णय लिए और एक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी।” साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जन्म-जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।”

Tributes to former PM Dr. Manmohan Singh Ji on his birth anniversary. We recall his contributions to our nation during his long years in public life. — Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2025

अन्य नेताओं ने भी किया याद

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि डॉ. सिंह के साथ काम करना उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा, “उनका सरल स्वभाव, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर किसी के लिए प्रेरणा है।” साथ ही एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी की राज्य इकाई ने भी डॉ. सिंह को याद करते हुए उनकी आर्थिक नीतियों की तारीफ की।

बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों की नई दिशा दिखाई। उनके समावेशी और प्रगतिशील सोच ने 21वीं सदी के भारत को स्वर्णिम अध्याय प्रदान किया। उनकी जयंती पर हम उनके अमूल्य योगदान और प्रेरणादायी विरासत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।”

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों की नई दिशा दिखाई। उनके समावेशी और प्रगतिशील सोच ने 21वीं सदी के भारत को स्वर्णिम अध्याय प्रदान किया। उनकी जयंती पर हम उनके अमूल्य योगदान और प्रेरणादायी… pic.twitter.com/e84MftG8ko — Bihar Congress (@INCBihar) September 26, 2025

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान अर्थशास्त्री और भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। डॉ. साहब का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और भारत की आर्थिक समृद्धि के लिए समर्पित रहा।”

यह भी पढ़ें: MiG-21 Final Flight: भारतीय सेना को अलविदा कहेगा मिग-21, स्क्वाड्रन लीडर प्रिया भरेंगी अंतिम उड़ान

आर्थिक सुधारों के जनक

कई अन्य नेताओं ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में भारत के वित्त मंत्री के तौर पर आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों ने देश को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाया। प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने सामाजिक कल्याण, शिक्षा और तकनीकी विकास को प्राथमिकता दी।

Manmohan singh jayanti congress tribute told maker of 21st century india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Congress News
  • Former PM Manmohan Singh
  • Manmohan Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

1885 में आज के दिन कांग्रेस की हुई थी स्थापना, पार्टी के बुरे दिन के ये हैं कारण

2

‘मौन’ नहीं थे ‘हजारों जवाबों से बेहतर है मेरी खामोशी’ कहने वाले मनमोहन सिंह, जब PMO ने दिया था सबूत

3

PM मोदी का दावा सच? पटेल के बेटे की ललकार से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप; बहन बोली- मुझे बख्श दो

4

तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंक दिया BRS का दफ्तर: तोड़फोड़, कुटाई और जमकर कटा बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.