मनीष तिवारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Manish Tiwari On Iran War: ईरान अमेरिका युद्ध के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने मोदी सरकार का खुलेआम समर्थन किया उन्होंने एक मंच से साफ कहा कि ईरान में चल रहा युद्ध हमारा नहीं है और इसपर सरकार सही चीज कर रही है। मनीष तिवारी से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर भी पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर भारत के स्टैंड का समर्थन कर चुके हैं।
सांसद मनीष तिवारी ने अपनी बात रखते हुए साफ कहा कि यह समझना ज़रूरी है कि पश्चिम एशिया में सिर्फ़ एक युद्ध नहीं चल रहा है। कई युद्ध एक साथ हो रहे हैं, इज़राइल और ईरान के बीच जो कुछ हो रहा है और अमेरिका का किसी एक पक्ष का साथ देना, सिर्फ़ मध्य पूर्व की स्थिति का मामला नहीं है।
मनीष तिवारी ने आगे कहा कि यह हमारा युद्ध नहीं है। हम हमेशा से ही मध्य पूर्व में हाशिए पर ही रहे हैं। वह आगे कहते हैं कि अगर हम सावधानी बरतें, तो शायद हम सही कर रहे हैं क्योंकि रणनीतिक स्वायत्तता का यही मतलब है, अपने हितों की रक्षा करने और सही दिशा में आगे बढ़ने की क्षमता।
#WATCH | Delhi | On West Asia conflict, Congress MP Manish Tewari says, “It’s important to understand that there is not one war which is happening in West Asia. There are multiple wars which are taking place…. What is happening between Israel and Iran and the United States,… pic.twitter.com/csuArPjBSo — ANI (@ANI) March 17, 2026
एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब शशि थरूर से पूछा गया कि क्या भारत को आदर्शवादी रुख अपनाना चाहिए या ट्रंप को नाराज न करने का विकल्प चुनना चाहिए। इस सवाल पर उन्होंने यह भी साफ कहा कि मुझे लगता है कि आपको वास्तव में सरकार द्वारा चुने गए विकल्पों का सम्मान करना होगा, क्योंकि वह उस समय भारत के सर्वोत्तम हित में हैं। साश ही उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली ने इस नाजुक समय में सावधानीपूर्वक संतुलन बनाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: मानवाधिकार संगठनों ने बांग्लादेश के पीएम से प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की रिहाई की मांग की
पश्चिम एशिया तनाव की शुरूआत में ही भारत ने पूरी दुनिया के सामने अपना स्टैंड साफ रख दिया था। एक तरफ भारत ने खाड़ी में ईरान की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की, वहीं तेहरान से संपर्क भी बनाए रखा जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट भारत के लिए अहम है। ऐसे में भारत चाहता है कि जल्द से जल्द युद्ध समाप्त हो साथ ही भारत के रिश्ते भी दोनों देशों से मजबूत बने रहें।