‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
Priyanka Chaturvedi on Election Results: केरल में लेफ्ट की हार और बंगाल में बीजेपी की जीत पर प्रियंका चतुर्वेदी का बयान। टीवीके (TVK) की जीत को बताया नया अध्याय।
- Written By: अनिल सिंह
पांच राज्यों के नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस और टीवीके (TVK) को सराहा (फोटो क्रेडिट-X)
Priyanka Chaturvedi on BJP And Congress: देश के पांच प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों ने भारतीय राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं। इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (X) पर अपनी राय साझा की। उन्होंने न्यूज़ चैनलों के रुझानों का हवाला देते हुए केरल में वामपंथी मोर्चे की हार और कांग्रेस की वापसी को महत्वपूर्ण बताया।
चतुर्वेदी ने लिखा कि न केवल वामपंथी उग्रवाद, बल्कि केरल जैसे राज्य पर वामपंथी दल की दशकों पुरानी पकड़ भी अब खत्म हो गई है। यह बदलाव कांग्रेस के लिए एक संजीवनी की तरह देखा जा रहा है।
Going by the poll results on news channels: ✅Not just left wing extremism but also left party’s hold on one state ie Kerala is over with Congress big win ✅A new chapter in Tamil Nadu with a new party, TVK emerges as the winner. What a win for Vijay ✅BJP gets a brand new… — Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) May 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में भाजपा जीती तो कौन बनेगा सूबे का सीएम, रेस में शामिल हैं कई बड़े नाम, क्या कहता है भाजपा का इतिहास?
राहुरी उपचुनाव में BJP के अक्षय कर्डिले की बड़ी जीत, शरद पवार गुट के गोंविद मोकाटे को 1 लाख के अंतर से हराया
केरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण
बंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
तमिलनाडु में ‘विजय’ का शंखनाद
तमिलनाडु के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने अभिनेता विजय की पार्टी—तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK)—की सराहना की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक नई पार्टी के साथ नया अध्याय शुरू हुआ है जो विजेता बनकर उभरी है। रुझानों के अनुसार, TVK ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाई है, जिसे प्रियंका ने एक ‘शानदार जीत’ करार दिया।
ये भी पढ़ें- अशोक खरात मामला: प्रतिभा चाकणकर की ED के सामने पेशी, 2.40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन पर जवाब तलब
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा का दबदबा
सबसे चौंकाने वाला बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है, जहाँ भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पीछे छोड़ते हुए बहुमत की ओर कदम बढ़ाए हैं। इस पर चतुर्वेदी ने कहा कि बंगाल को अब एक बिल्कुल नई सरकार मिली है। वहीं, असम और पुडुचेरी में भाजपा ने अपनी सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) को सफलतापूर्वक मात दी है और अपनी पकड़ बरकरार रखी है।
क्या कहते हैं वर्तमान रुझान?
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा 193 पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 94 पर सिमटती दिख रही है। असम में भाजपा गठबंधन 97 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में है। केरल में कांग्रेस गठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि वामपंथी गठबंधन 38 पर है। तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर TVK ने किया है, जो 110 सीटों पर आगे है, जबकि अन्नाद्रमुक 62 और द्रमुक 52 पर हैं। पुडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन 22 सीटों के साथ निर्णायक बढ़त की ओर है।
