Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली के नए सीएम को लेकर कयास तेज, आज केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सिसोदिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। तब से दिल्ली में अगले सीएम के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गया है। इस बीच आप यानी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को यानी आज मुलाकात करेंगे। ऐसे में दिल्ली के नए सीएम को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Sep 16, 2024 | 11:36 AM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। तब से दिल्ली में अगले सीएम के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गया है। इस बीच आप यानी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को यानी आज मुलाकात करेंगे। ऐसे में दिल्ली के नए सीएम को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

केजरीवाल ने बीते दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे और तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देती।

ये भी पढ़ें:-कहीं इस नेता पर दाव लगाने की तो नहीं सोच रहे केजरीवाल, पार्टी में रखता है नंबर 3 की पोजीशन

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP

जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा

‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना

केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब

पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया आज मुलाकात करेंगे। केजरीवाल के फैसले के बाद यह उनकी पहली बैठक होगी। बैठक में दोनों नेताओं के बीच अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक सिविल लाइंस इलाका स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी।

ये हैं संभावित नाम

आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ दिन में वह आप के विधायकों की बैठक करेंगे और उनकी पार्टी के किसी सहकर्मी को मुख्यमंत्री चुना जाएगा। केजरीवाल की इस आश्चर्यजनक घोषणा के बाद, उनकी पत्नी सुनीता और दिल्ली सरकार में मंत्रियों आतिशी और गोपाल राय के नाम संभावित मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें:-अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से किए तीन शिकार, हरियाणा के साथ दिल्ली चुनाव की जमीन भी तैयार

बता दें कि केजरीवाल ने रविवार यानी बीते दिन दिल्ली लुटियंस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कहा था कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था। आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए भी तैयार हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं दे देती। मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।

Manish sisodia will meet chief minister arvind kejriwal today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 11:36 AM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Manish Sisodia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.