Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हां में हां मिलाने वाले उल्लू के पट्ठे, शीशमहल 2.0 विवाद पर भड़के मनीष सिसोदिया, तस्वीरों को बताया फर्जी

Manish Sisodia ने अरविंद केजरीवाल के नए बंगले को 'शीश महल पार्ट टू' कहने वालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आलोचकों के लिए 'उल्लू' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और तस्वीरों को फर्जी बताया है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 26, 2026 | 12:17 PM

मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो), सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Manish Sisodia on Sheeshmahal 2.0: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर ‘शीश महल’ का विवाद गहरा गया है, जिसने आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग को तेज कर दिया है। इस बार विवाद की जड़ अरविंद केजरीवाल का नया सरकारी बंगला है।

केजरीवाल के नए सरकारी बंगले को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। भाजपा इसे विलासिता का प्रतीक बता रही है, वहीं आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इसे पार्टी की छवि खराब करने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया है।

सिसोदिया का ‘एक्स’ पर ‘उल्लू’ वाला बयान

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जो केजरीवाल के नए आवास को ‘शीश महल पार्ट टू’ कह रहे हैं। सिसोदिया ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ऐसे लोगों को ‘उल्लू’ और ‘उल्लू के पट्ठे’ कहकर संबोधित किया।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा में जाते ही हटा ली गई हरभजन सिंह की सुरक्षा, पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ सिक्योरिटी

शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO

‘बीजेपी ने Pinterest की तस्वीरें दिखाई…’, शीशमहल 2.0 विवाद पर आया ‘आप’ का पलटवार; जानें क्या कहा?

हरभजन सिंह के घर पर पोती कालिख, दीवारों पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’, भड़के AAP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल-VIDEO

एक ‘उल्लू’ ने कल इंटरनेट से उठाकर ये तस्वीरें दिखाई और कहा – ये शीशमहल है …. सारे ‘उल्लू के पट्ठे’ बोले हाँ-हाँ ये शीशमहल है … (मेरे शब्दों पर किसी को आपत्ति हो सकती है पर Pinterest की इन तस्वीरों को मेरे लीडर के घर की तस्वीरे बताकर पोस्ट करने वालों के लिए ‘उल्लू’ और उस उल्लू… pic.twitter.com/DIuy2s0RRv — Manish Sisodia (@msisodia) April 26, 2026

उन्होंने तर्क दिया कि कुछ लोग इंटरनेट से तस्वीरें उठाकर उन्हें मुख्यमंत्री के घर का बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सिसोदिया ने यहाँ तक कह दिया कि यदि किसी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति है, तो वे ही उन लोगों के लिए कोई बेहतर शब्द सुझाएं जो झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

पिनटेरेस्ट की बताई तस्वीरें, फर्जीवाड़े का आरोप

मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं, वे दरअसल पिनटेरेस्ट (Pinterest) जैसे प्लेटफॉर्म से उठाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तस्वीरों का अरविंद केजरीवाल के असल घर से कोई लेना-देना नहीं है।

पार्टी की नेता आतिशी ने भी इस रुख का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा जारी की गई तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी हैं और इनका उद्देश्य केवल जनता के बीच भ्रम पैदा करना है। ‘आप’ नेतृत्व का कहना है कि यह एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा है जिसके जरिए केजरीवाल की सादगी वाली छवि को निशाना बनाया जा रहा है।

प्रवेश वर्मा ने कहा था ‘आलीशान आदमी पार्टी’

भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘आप’ पर तीखा हमला किया है। उन्होंने केजरीवाल के नए बंगले को ‘शीश महल पार्ट टू’ का नाम देते हुए कहा कि जो नेता कभी सादगी की कसमें खाते थे, वे अब बेहद विलासितापूर्ण जीवन जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ के दौरान फेल हुआ इंजन और लग गई आग, कई यात्री घायल- देखें VIDEO

वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के नाम पर सत्ता हासिल की और अब दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर ‘आलीशान आदमी पार्टी’ रख देना चाहिए।

Manish sisodia sheeshmahal 2 statement kejriwal bungalow row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • Atishi Marlena
  • Manish Sisodia
  • New Delhi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.