दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ के दौरान फेल हुआ इंजन और लग गई आग, कई यात्री घायल- देखें VIDEO

Delhi Airport Flight Fire: ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में लगी आग। टेकऑफ के दौरान इमरजेंसी इवैक्यूएशन, 6 यात्री घायल। आईजीआई पर फुल इमरजेंसी घोषित।
delhi airport accident
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Delhi Airport Flight Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने और आग लगने की वजह से उड़ान रद्द कर दी गई। विमान के बाएं हिस्से से धुआं उठता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को टेकऑफ के दौरान रोकना पड़ा और रनवे खाली कराया गया। इस दौरान छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब विमान के इंजनों में से एक काम करना बंद कर गया और टेकऑफ रोल के दौरान उसमें आग लग गई। क्रू ने तुरंत विमान को रोककर आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया शुरू की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इमरजेंसी घोषित की गई

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, "आज सुबह तड़के, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) के संबंध में पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए, और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित रहा।"

कुल 232 यात्री सवार थे

SWISS एयर ने इस घटना पर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि फ्लाइट LX147 (Airbus A330, रजिस्ट्रेशन HB-JHK) दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी, जिसमें कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे।

बयान के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद भारतीय समयानुसार रात 1:00 बजे के बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। क्रू ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर दिया और स्थिति का जायजा लेने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को खाली कराने का निर्णय लिया।

सभी यात्रियों और क्रू को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन यात्रियों ने स्लाइड का इस्तेमाल नहीं किया, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई। फिलहाल छह यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि क्रू पूरी तरह सुरक्षित है। SWISS ने इस घटना की जांच के लिए टास्क फ़ोर्स का गठन किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com