Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप

Manipur Violence News: स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षाबलों को गोलीबारी और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 07, 2026 | 05:43 PM

घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manipur Rocket Attack Bishnupur 2026: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग धधक उठी है। यहां रॉकेट से हुए हमले में दो बच्चों की मौत के बाद कई जिलों में फिर से तनाव बढ़ गया है। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में शांति स्थापित करने की कोशिश में रूकावट पैदा कर दिया है। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि अफवाहों पर रोक लगाने और हालात सामान्य करने के लिए पांच घाटी जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हमला मोइरांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में देर रात करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कुकी उग्रवादियों का दागा गया एक रॉकेट एक घर पर जा गिरा। इस विस्फोट में एक 5 वर्षीय लड़के और एक 5 महीने की बच्ची की मौत हो गई। इस हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने दो गाड़ियों को फूंका

इस हमले के बाद से घाटी के कुछ जिलों में तेजी से तनाव (Manipur Violence) बढ़ गया। घटना में दो मासूमों की मौत से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हिंसक प्रदर्शन के दौरान विष्णुपुर जिले में दो बिटुमेन टैंकर और लोहे की छड़ों से भरा एक ट्रक आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ये गाड़ियां चुराचांदपुर जिले की ओर जा रही थीं।

सम्बंधित ख़बरें

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO

Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला

TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन

CRPF कैंप पर भीड़ ने किया हमला

प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और जवाबदेही की मांग की। हालात तब और बिगड़ गए, जब एक बड़ी भीड़ ने बिष्णुपुर और चुराचांदपुर की सीमा के पास पी. जेलमोल की पहाड़ियों के नजदीक स्थित सीआरपीएफ कैंप पर धावा बोल दिया।

सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में 19 लोग घायल

स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षाबलों को गोलीबारी और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। हिंसा (Manipur Violence) की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी हालात बिगड़ने पर पास की नहर में छिपना पड़ा।

यह भी पढ़ें: ‘महिला अछूत नहीं हो सकती’, माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट जज की दो टूक; सबरीमाला विवाद पर सरकार से तीखी बहस

तनाब के बीच बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लागू

बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि अफवाहों पर रोक लगाने और हालात सामान्य करने के लिए पांच घाटी जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं धमाके और हिंसा की जांच जारी है।

Manipur violence rocket attack bishnupur 2 dead internet ban 5 districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 05:09 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Manipur
  • Manipur Violence

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.