-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Manickam Tagore Monday Gave Adjournment Motion Notice In Lok Sabha For Ed Clean Chit To Ajit Pawar And Chandrababu Naidu
हाई-प्रोफाइल मामलों में अजित पवार, चंद्रबाबू नायडू को मिली क्लीन चिट, कांग्रेस के मणिकम टैगोर ने की जांच की मांग
- Written By: प्रिया जैस
नेता मणिकम टैगोर ने सोमवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और हाई-प्रोफाइल मामलों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दिए जाने पर चिंता व्यक्त की।

मणिकम टेगौर अजित पवार को क्लीन चिट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हाल ही में अजित पवार और सीएम चंद्रबाबू नायडू का नाम हाई-प्रोफाइल केस में आया था, जिसके बाद ईडी इस मामले की जांच कर रही थी और बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दिया। इस पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने सोमवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और हाई-प्रोफाइल मामलों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दिए जाने पर चिंता व्यक्त की।
मणिकम टैगोर ने कहा, “मैं सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगने के अपने इरादे की सूचना देता हूं, ताकि तत्काल महत्व के एक निश्चित मामले पर चर्चा की जा सके।”
मणिकम टैगोर ने जताई चिंता
उन्होंने कहा, “माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं हाई-प्रोफाइल मामलों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दिए जाने पर चिंता व्यक्त करने के लिए खड़ा हुआ हूं। 1000 करोड़ रुपये से जुड़ा आईटी बेनामी संपत्ति मामला और 371 करोड़ रुपये का कौशल विकास घोटाला हमारी जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है।” टैगोर ने आगे आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अजित पवार का नाम साफ़ कर दिया, जबकि ईडी ने चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
#ParliamentWinterSession | Congress MP Manickam Tagore gives adjournment motion notice in Lok Sabha "The Modi Government cleared Ajit Pawar's name, while the ED gave a clean chit to Chandrababu Naidu…This House expresses concern over the clean chin given to Ajit Pawar and… pic.twitter.com/qYxIvzxo4r — ANI (@ANI) December 9, 2024
उन्होंने कहा, “हम यह जानना चाहते हैं कि इस्तेमाल किए गए मानदंड क्या थे और क्या उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था, क्योंकि सबूतों की कमी से जांच की ईमानदारी पर सवाल और गहरा हो जाता है।” मणिकम टैगोर ने कहा कि ईडी और सीबीआई की “विश्वसनीयता दांव पर है,” और सरकार से इन फैसलों के लिए डिटेल जानकारी देने का अनुरोध किया।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ईडी ने पहले भी की छापेमारी
उन्होंने कहा, “यह सदन अजित पवार और चंद्रबाबू नायडू को दी गई क्लीन चिट पर चिंता व्यक्त करता है और सरकार से डिटेल जानकारी की मांग करता है।” इससे पहले, आयकर (आई-टी) विभाग ने 2021 में अजित पवार और उनके परिवार से जब्त की गई 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को साफ़ कर दिया था।
आयकर विभाग ने इससे पहले 7 अक्टूबर, 2021 को अजित पवार और उनके परिवार से जुड़ी कई संपत्तियों पर छापेमारी की थी। इस साल अक्टूबर में प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को कथित तौर पर 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में क्लीन चिट दे दी थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Manickam tagore monday gave adjournment motion notice in lok sabha for ed clean chit to ajit pawar and chandrababu naidu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














