-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhanv Foundation Submits Memorandum To Sunetra Pawar In Mumbai
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Mumbai Acid Violence:सुनेत्रा पवार से मिले छांव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने Acid Sale पर सख्ती की मांग की। पवार ने पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण, पुनर्वास और सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

उपमुख्यमंत्री द्वारा ज्ञापन स्वीकार करते हुए (सोर्सः फाइल फोटो)
Chhanv Foundation Submits Memorandum To Sunetra Pawar: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने एसिड हमले की पीड़ित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महायुती सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और आवश्यक सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
राकां अजीत पवार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुनेत्रा पवार का जनता दरबार भारी भीड़ के बीच संपन्न हुआ। उन्होंने हर नागरिक की समस्या को ध्यान से सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अनेक शिष्टमंडल, व्यक्तिगत समस्याएं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे लेकर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
छांव फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
एसिड हमलों के खिलाफ जागरूकता और पीड़ितों के अधिकारों के लिए कार्यरत छांव फाउंडेशन के संस्थापक आलोक दीक्षित, अधिवक्ता पूजा मोती तथा एसिड हिंसा से उबरकर नया जीवन जी रही महिलाओं के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसिड की बिक्री पर कड़े नियंत्रण, इसकी खरीद-बिक्री की प्रभावी निगरानी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Akola News: अकोला में नकली और खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज प्रकरण में पुलिस जांच शुरू
बेटे की नपुंसकता छिपाने के लिए किया गया काला जादू! ठाकरे गुट के नेता विनायक राउत की समधन का बड़ा दावा
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एसिड की आसान उपलब्धता ऐसे जघन्य अपराधों को बढ़ावा देती है, इसलिए बिक्री प्रक्रिया को और अधिक नियंत्रित एवं पारदर्शी बनाया जाना आवश्यक है। साथ ही एसिड हमलों की रोकथाम के लिए कड़े कानून लागू करने, पीड़ितों के पुनर्वास, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने की भी मांग की गई। फाउंडेशन ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ेः- मुंबई में मध्य रेल के अस्पताल में SICU शुरू, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
सरकार की प्रतिबद्धता
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने छांव फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल और एसिड हिंसा से उबरकर नया जीवन शुरू करने वाली महिलाओं की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी। उन्होंने कहा कि एसिड हमले केवल किसी एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर हमला होते हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित महिलाओं का साहस और संघर्ष समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सुनेत्रा पवार ने आश्वासन दिया कि महायुती सरकार एसिड पीड़ितों के सम्मानजनक पुनर्वास, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और एसिड की बिक्री पर नियंत्रण, प्रभावी निगरानी तथा कानूनों के कड़ाई से पालन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सरकार का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित और संवेदनशील समाज बनाना है, जहां महिलाओं को भयमुक्त वातावरण और सम्मानजनक जीवन मिल सके।
Chhanv foundation submits memorandum to sunetra pawar in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर भड़का विवाद, 5 साल से ढकी प्रतिमा से कपड़ा हटते ही बवाल; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 12, 2026 | 07:11 PMअमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
Jul 12, 2026 | 07:10 PMSatluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMAkola News: अकोला में नकली और खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज प्रकरण में पुलिस जांच शुरू
Jul 12, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM











