हिमाचल: मंडी में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, 5 की मौके पर ही दर्दनाक मौत
हिमाचल के मंडी जिला से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां की चौहारघाटी के बरधाण में एक मारुति कार के गहरी खाई में जा गिरी है। वहीं इस कार में सवार पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
हिमाचल: मंडी में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट
पद्धर: हिमाचल के मंडी जिला से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां की चौहारघाटी के बरधाण में एक मारुति कार के गहरी खाई में जा गिरी है। वहीं इस कार में सवार पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई है। ये पांचों एक शादी के कार्यक्रम से घर वापस आ रहे थे। यह भयानक हादसा बीते शनिवार देर रात को हुआ।
जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी युवक मंडी जिला के धमच्याण गांव के रहने वाले थे। जो बरोट में एक शादी समारोह में गए थे। वहीं देर रात को वापस घर लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसकी बारे में आज रविवार सुबह हादसे का पता चला।
यहां पढ़ें – उत्तरकाशी : मस्जिद के विरोध में हुए बवाल पर अब तक 200 लोगों पर FIR, धारा-163 लागू
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली नागरिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार-हिमाचल, बंगाल को मिले नए राज्यपाल, दिल्ली में भी नए LG, विनय कुमार सक्सेना पहुंचे लद्दाख
हिमाचल में शहीद हुए सूबेदार नेतराम कटरे, 21 तोपों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार, गोंदिया में उमड़ा जनसैलाब
हादसे के बारे में तब पता चला आज जब आज रविवार सुबह एक भेड़ पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई कार देखी। इसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों को भी दी गई। उसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना टिक्कन पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत हाल में पड़े शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्कयू शुरू किया है।
यहां पढ़ें – असम उपचुनाव: आप ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
इस हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई है. वहीं मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमे एक सोलह वर्ष के करीब का किशोर और अन्य चार की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मे बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से पूरे चौहारघाटी में शोक की लहर छा चुकी है।
